होम = Breaking = वैभव सूर्यवंशी को लेकर आर अश्विन ने कही बड़ी बात, बोले- ‘पानी पिलाना कोई छोटी जिम्मेदारी नहीं’

वैभव सूर्यवंशी को लेकर आर अश्विन ने कही बड़ी बात, बोले- ‘पानी पिलाना कोई छोटी जिम्मेदारी नहीं’

by | Jul 1, 2026 | Breaking, खेल

Ashwin on Vaibhav: पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का समर्थन करते हुए कहा कि टीम के लिए ड्रिंक्स (पानी) ले जाना कोई छोटी बात नहीं है। उनके मुताबिक, वैभव को अभी सीखने और अनुभव हासिल करने का समय मिलना चाहिए, इसलिए पहले मैच में उन्हें बाहर रखना सही फैसला था।

सोशल मीडिया विवाद पर अश्विन ने दी सफाई

अश्विन ने कहा कि उनकी बात का सोशल मीडिया पर गलत मतलब निकाला गया। उन्होंने सवाल किया कि टीम के साथियों को पानी पिलाना आखिर कब से गलत या छोटा काम हो गया। वहीं, 2026 आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए 700 से ज्यादा रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी से आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू की उम्मीद थी, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने टी20 विश्व कप विजेता ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पर भरोसा बरकरार रखा।

'पानी पिलाना भी सीखने का हिस्सा', अश्विन का जवाब

अश्विन ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और भविष्य में उन्हें भारतीय टीम के लिए जरूर खेलना चाहिए, लेकिन फिलहाल उन्हें समय देने की जरूरत है। उन्होंने कहा, "पानी पिलाने का काम कोई छोटी बात नहीं है। लोग इसे गलत नजरिए से क्यों देखते हैं?" अश्विन ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि 1990 और 2000 के दशक में वह चेन्नई में बॉल-बॉय रहे थे और उस समय खिलाड़ियों के लिए पानी ले जाना उनके लिए गर्व और सीखने का अवसर होता था।