Rajasthan News
Rajasthan News : राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी का आज सुबह निधन हो गया। पिछले दो साल से ब्रेन स्ट्रोक के बाद कोमा में रहने वाले डूडी ने शुक्रवार देर रात घर पर अंतिम सांस ली। आज 11 बजे उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान कांग्रेस के चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मंत्री बीडी कल्ला और खाद्य आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा सहित कई कांग्रेस नेता डूडी को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे।
दिवंगत नेता की अंतिम यात्रा आज सुबह 11 बजे बीकानेर के पूगल रोड़ बगेची से निकाली गई, जिसमें हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद शामिल हुए है।
नोखा के बिरमसर गांव में जन्मे डूडी का राजनीतिक सफर पंचायत समिति प्रधान से शुरू हुआ। इसके बाद वे जिला प्रमुख, विधायक, सांसद और विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष के पद तक पहुंचे। प्रदेश में किसानों की आवाज़ को बुलंद करने के लिए डूडी हमेशा सक्रिय रहे।
अगस्त 2023 में डूडी को ब्रेन हेमरेज हुआ था, तब से वे कोमा में थे। उन्हें पहले जयपुर के एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, फिर बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया गया। हाल ही में उन्हें बीकानेर वापस लाया गया था।
साल 2023 के विधानसभा चुनाव में रामेश्वर डूडी की पत्नी सुशीला डूडी चुनाव जीतकर वर्तमान में नोखा विधायक बनीं। डूडी के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है और उनके योगदान को याद किया जा रहा है।
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…