Breaking

सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, एक हफ्ते में ₹3,500 गिरा भाव; जानें 24 और 22 कैरेट का रेट

Gold Price 3500 Fall: सोने-चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इस महीने के अंत में होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। आज सोने के भाव में एक दिन की गिरावट के बाद कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांकि, पिछले एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर करीब ₹3,500 और 22 कैरेट सोना ₹3,200 सस्ता हुआ है। वहीं, औद्योगिक मांग में सुस्ती के बीच चांदी की कीमत लगातार तीसरे दिन स्थिर बनी हुई है।

दिल्ली-मुंबई में चांदी ₹2.35 लाख किलो

चांदी की कीमतों में 1 अक्टूबर को ₹5,000 की गिरावट के बाद लगातार तीन दिनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज दिल्ली में एक किलो चांदी का भाव ₹2,35,000 है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी कीमत पर बिक रही है। वहीं, चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,45,000 है। यानी चारों प्रमुख महानगरों में चांदी सबसे महंगी चेन्नई में मिल रही है।

फेड के फैसले पर टिकी सोने की कीमतों की चाल

बुलियन मार्केट की नजरें इस महीने के अंत में होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक पर टिकी हैं। पहले उम्मीद थी कि फेड चेयरमैन केविन वॉर्श 28 अक्टूबर को लगातार दूसरी बार ब्याज दर बढ़ा सकते हैं। हालांकि, हालिया महंगाई के आंकड़े उम्मीद से कम रहने के बाद अब दरों को मौजूदा स्तर पर बनाए रखने की संभावना बढ़ गई है। इस हफ्ते की शुरुआत में अक्टूबर में दर बढ़ने की उम्मीद करीब 70% थी, जो अब घटकर 22% रह गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, दरों पर फेड के फैसले का असर सोने की कीमतों पर भी दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें: अक्टूबर की शुरुआत में महंगा हुआ सोना, जानिए 22-24 कैरेट वाले सोने का भाव कितना चढ़ा

Sunil Gupta

Recent Posts

जंतर-मंतर पर 3 महिला पत्रकारों ने पुलिस पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, क्राइम ब्रांच करेगी जांच

Jantar Mantar Women Journalists: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 3 अक्टूबर को प्रदर्शन के दौरान पुलिस…

55 seconds ago

इटावा के घर की रसोई में निकला 12 फीट लंबा अजगर, मचा हड़कंप, ऐसे हुआ रेस्क्यू

Etawah Python Rescue: उत्तर प्रदेश के इटावा में एक घर की रसोई में उस वक्त…

2 minutes ago

‘बात सीट की नहीं, जीत की ‘, सीट शेयरिंग पर खींचतान के बीच अखिलेश की सहयोगियों को दो टूक

Akhilesh Yadav Seat Sharing: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस…

9 minutes ago

वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 100 छक्के

Rohit Sharma Most Sixes: भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के…

22 minutes ago

Arbaaz Khan Video : सलमान खान का नाम आते ही क्यों बदल गया अरबाज खान का मूड?

Arbaaz Khan Video: अभिनेता और फिल्ममेकर अरबाज खान हाल ही में मुंबई में एक ज्वेलरी…

34 minutes ago

Pitru Aarti: पितृ पक्ष में इस विधि से करें पितरों की आरती, पढ़ें संपूर्ण आरती और महत्व

Pitru Aarti in Hindi: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का समय पूर्वजों के प्रति श्रद्धा…

54 minutes ago