Delhi 22 carat gold price: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। नवरात्रि के पांचवें दिन गुरुवार यानी 15 अक्टूबर को भी दिल्ली में सोने के भाव में नरमी देखने को मिली। राजधानी में 24 कैरेट सोना 1,48,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे एक दिन पहले सराफा बाजार में 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,800 रुपये घट गई थी। रुपये में मजबूती को भी इस गिरावट की एक वजह माना जा रहा है, क्योंकि इससे सोने-चांदी के आयात की लागत कम होती है।
रुपये में मजबूती और ग्लोबल बाजार का असर
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रुपये को मजबूती देने के लिए पिछले सप्ताहांत कई कदम उठाए थे। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,083.94 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। सोने और चांदी की घरेलू कीमतें सिर्फ रुपये की चाल से तय नहीं होतीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के उतार-चढ़ाव समेत कई वैश्विक और घरेलू कारक भी इन्हें प्रभावित करते हैं।
मुंबई-चेन्नई समेत इन शहरों में सोने के भाव
15 अक्टूबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,400 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,36,040 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,48,250 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,35,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। यानी इन शहरों के मुकाबले दिल्ली में दोनों कैरेट के सोने की कीमत 150 रुपये प्रति 10 ग्राम अधिक है।
चांदी के भाव में भी गिरावट, एक दिन में ₹5,000 सस्ती हुई
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट जारी है। 15 अक्टूबर की सुबह चांदी का भाव 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। इससे एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में इसकी कीमत 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम घट गई थी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानी स्पॉट सिल्वर 55.53 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
ये भी पढ़ें: सोना फिर हुआ सस्ता, ₹498 की गिरावट; चांदी ₹1,245 प्रति किलो फिसली

