Gold Price Today: गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के मौके पर शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,49,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि मुंबई में यह 1,49,230 रुपये पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 500 रुपये बढ़ी थी। इस सप्ताह अब तक सोना 2,800 रुपये यानी करीब 2 फीसदी सस्ता हुआ है।
दिल्ली में सबसे महंगा, बाकी शहरों में भाव बराबर
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,400 रुपये और 22 कैरेट की 1,36,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,49,230 रुपये और 22 कैरेट 1,36,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में भी 24 कैरेट का भाव 1,49,230 रुपये और 22 कैरेट का 1,36,790 रुपये है। पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,49,230 रुपये, जबकि 22 कैरेट 1,36,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
HSBC ने घटाया सोने की कीमत का अनुमान
HSBC ने 2026 और 2027 के लिए सोने की औसत कीमत का अनुमान घटाकर क्रमशः 4,490 डॉलर और 4,825 डॉलर प्रति औंस कर दिया है। बैंक के मुताबिक, निकट अवधि में सोने की कीमतों पर दबाव बना रह सकता है। हालांकि, कीमतों में बड़ी गिरावट आने पर केंद्रीय बैंकों की खरीद फिर बढ़ सकती है। HSBC का अनुमान है कि सोना करीब 4,000 डॉलर या उससे नीचे पहुंचा तो केंद्रीय बैंक खरीदारी तेज कर सकते हैं।
चांदी के भाव में भी गिरावट
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। 2 अक्टूबर की सुबह घरेलू बाजार में चांदी 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर का भाव 60.51 डॉलर प्रति औंस रहा। इस साल जनवरी में देश में चांदी की कीमत रिकॉर्ड 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी।
ये भी पढ़ें: अक्टूबर की शुरुआत में महंगा हुआ सोना, जानिए 22-24 कैरेट वाले सोने का भाव कितना चढ़ा

