Gold Silver Price Today: सप्ताह की शुरुआत सोने की कीमतों में गिरावट के साथ हुई है। सोमवार, 28 सितंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,820 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। पिछले एक हफ्ते में अलग-अलग शहरों में 24 कैरेट गोल्ड 3,160 रुपये तक सस्ता हुआ है, जबकि 22 कैरेट के भाव में भी 2,900 रुपये तक की गिरावट आई है।
मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,940 रुपये, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,670 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,52,720 रुपये और 22 कैरेट 1,39,990 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,670 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
देश में सोने और चांदी की कीमतें घरेलू कारकों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार की हलचल से भी प्रभावित होती हैं। ब्याज दरों, डॉलर की चाल और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों का असर कीमती धातुओं के भाव पर पड़ता है। जेफरीज के ग्लोबल हेड ऑफ इक्विटी स्ट्रैटेजी क्रिस वुड का अनुमान है कि सोने की कीमत आगे बढ़कर 10,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। हालांकि, यह उनका अनुमान है और वास्तविक कीमत बाजार की परिस्थितियों पर निर्भर करेगी।
चांदी की कीमतों में भी गिरावट का सिलसिला जारी है। 28 सितंबर की सुबह घरेलू बाजार में चांदी का भाव गिरकर 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। पिछले एक सप्ताह में चांदी करीब 10,000 रुपये सस्ती हुई है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी की कीमत 64.26 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें: सोना खरीदने वालों के लिए राहत, हफ्तेभर में ₹3160 घटा भाव; चांदी भी ₹10000 टूटी
जमशेदपुर में बैंक डकैती से हड़कंप, 42 लाख कैश और 23 किलो सोना लूटा
Sahil Wakode Death Investigation: IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत की जांच में…
Akhilesh Yadav Old Pension Scheme: उत्तर प्रदेश में नजदीक आते विधानसभा चुनाव के बीच सता…
UPI MDR Supreme Court: केंद्र सरकार की ओर से 15 अक्टूबर से UPI मर्चेंट पेमेंट…
JP Nadda SIR Controversy: एसआईआर को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी बयानबाजी तेज…
Surat: सूरत में चोरी करने पहुंचे दो युवकों की योजना उस वक्त उलटी पड़ गई,…
Bangkok: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में बाढ़ का संकट लगातार गंभीर बना हुआ है। सोमवार…