Gold Silver Price Today: नवरात्रि के बीच सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। मंगलवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,49,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि मुंबई में यह 1,49,670 रुपये रहा। इससे एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 1,400 रुपये सस्ता हुआ था। रुपये की मजबूती भी कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव बढ़ा रही है।
रुपये की मजबूती से सोने की कीमतों पर दबाव
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रुपये को मजबूत करने के लिए सप्ताहांत में कई कदम उठाए थे। इसके बाद सोमवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 93 पैसे मजबूत होकर 95.78 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। छह महीने से अधिक समय में यह रुपये की एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त रही। घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतें स्थानीय और वैश्विक कारकों से प्रभावित होती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,161.81 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
दिल्ली समेत बड़े शहरों में सोने का भाव
13 अक्टूबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,810 रुपये और 22 कैरेट की कीमत 1,37,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,49,670 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,37,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
चांदी की कीमत भी फिसली
सोने के साथ चांदी के भाव में भी गिरावट जारी है। मंगलवार, 13 अक्टूबर की सुबह चांदी की कीमत 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम रही। इससे एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी 2,000 रुपये सस्ती हुई थी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी की कीमत 60.09 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें: सोना फिर हुआ सस्ता, ₹498 की गिरावट; चांदी ₹1,245 प्रति किलो फिसली

