Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में मंगलवार की सुबह तेजी देखने को मिल रही है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,42,910 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि मुंबई में यह 1,42,760 रुपये पर है। रुपये में कमजोरी और वैश्विक बाजारों में मामूली सुधार से घरेलू बाजार में सोने को सहारा मिला है। ऐसे में खरीदारों की नजर अब सोने और चांदी के ताजा भाव पर है।
दिल्ली समेत अन्य शहरों में सोने का भाव ये रहा
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,910 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 1,31,010 रुपये है। वहीं, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,42,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,30,860 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चांदी की कीमतों में गिरावट का रुख बरकरार
चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 27 अक्टूबर की सुबह चांदी का भाव 2,19,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत स्थिर रही थी। इस साल जनवरी में चांदी ने 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 53.97 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई। घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतें स्थानीय मांग और रुपये की चाल के साथ-साथ वैश्विक बाजार के रुझानों से भी प्रभावित होती हैं।
ये भी पढ़ें: सोना-चांदी के दाम हुए धड़ाम, एक हफ्ते में सोना ₹3,760 तो चांदी ₹10,000 हुई सस्ती

