Google : 27 सितंबर 2025 को गूगल अपना 27वां स्थापना दिवस मना रहा है। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी की औपचारिक नींव 4 सितंबर 1998 को रखी गई थी, लेकिन गूगल अपना जन्मदिन 27 सितंबर को ही मनाता है। दरअसल, इसी दिन कंपनी ने अपने सर्च इंजन के जरिए रिकॉर्ड संख्या में वेबपेज इंडेक्स किए थे। बीते 27 वर्षों में गूगल ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में गहरा असर डाला है और आज यह सिर्फ एक सर्च इंजन नहीं बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अभिन्न हिस्सा बन चुका है।
गूगल की नींव 1995 में पड़ी, जब लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में रिसर्च प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। उनका उद्देश्य इंटरनेट की विशाल जानकारी को व्यवस्थित करना था। 1997 में इसे “Google” नाम मिला, जो गणितीय शब्द “Googol” (एक के बाद 100 शून्य) से प्रेरित था। 4 सितंबर 1998 को कैलिफोर्निया के मेनलो पार्क स्थित एक छोटे से गैराज से कंपनी की आधिकारिक शुरुआत हुई। शुरुआती दौर में सीमित संसाधनों के साथ काम करने वाली यह कंपनी अब दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शुमार है।
लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने “PageRank एल्गोरिथ्म” तैयार किया, जो वेबसाइट्स की रैंकिंग का आधार बना। शुरुआती दिनों में कंपनी को Andy Bechtolsheim से 1 लाख डॉलर का निवेश मिला। धीरे-धीरे यह गैराज से बाहर निकलकर Googleplex मुख्यालय तक पहुंची। शुरुआती टीम में सुसन वोज्स्की भी शामिल थीं, जो बाद में YouTube की सीईओ बनीं।
हर सफलता के साथ गूगल ने कई असफलताओं का भी सामना किया। गूगल प्लस सोशल मीडिया की दौड़ में फेसबुक के सामने टिक नहीं पाया, वहीं Google Buzz और Allo जैसी सेवाएं भी ज्यादा समय तक नहीं चल सकीं। इसके अलावा Orkut और Google Labs जैसी पहलें भी बंद करनी पड़ीं।
ये भी पढ़े – SC ने दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखों के उत्पादन को दी हरी झंडी, बिक्री पर फैसला 8 अक्टूबर को
आज गूगल (Google) न सिर्फ सर्च इंजन बल्कि क्लाउड, एंड्रॉयड, यूट्यूब, जीमेल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए अरबों लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुका है। गैराज से शुरू हुई यह यात्रा अब दुनिया की सबसे प्रभावशाली टेक कंपनियों में बदल चुकी है।
Binance CFO: क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance में बड़े बदलाव की खबर सामने आई है। कंपनी के…
PM Modi Diwali: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाते हुए…
Ramayana Movie: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर निर्माताओं ने सख्त रुख अपनाया है।…
Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके को कोच्चि से मुंबई लौटते…
India vs New Zealand: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम…
Delhi Air Pollution: रविवार की सुबह दिल्ली की हवा और जहरीली हो गई है। राजधानी…