Saturday, Oct 17

होम = Breaking = सोने और चांदी के आभूषणों पर सरकार का फैसला, घटाई ड्यूटी ड्रॉबैक दरें

सोने और चांदी के आभूषणों पर सरकार का फैसला, घटाई ड्यूटी ड्रॉबैक दरें

Gold Silver Duty Drawback: सोने-चांदी के कारोबार से जुड़े निर्यातकों को केंद्र सरकार के एक फैसले से मिलने वाला रिफंड कम हो गया है। वित्त मंत्रालय ने सोने के आभूषणों और चांदी की वस्तुओं से जुड़े तीन टैरिफ आइटम पर ड्यूटी ड्रॉबैक की दरों में कटौती की है। गुरुवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक, सोने के आभूषणों पर मिलने वाला रिफंड ₹1,851.99 प्रति ग्राम से घटाकर ₹1,794.11 प्रति ग्राम कर दिया गया है। यानी इसमें करीब 3.1% की कमी की गई है। इससे निर्यातकों को पहले के मुकाबले कम लाभ मिलेगा।

चांदी की वस्तुओं पर करीब 9% घटी दर

सरकार ने चांदी के आभूषणों और चांदी से बनी कुछ अन्य वस्तुओं पर मिलने वाले ड्यूटी ड्रॉबैक की दर भी घटा दी है। इसे ₹29,501.09 प्रति किलोग्राम से कम करके ₹26,859.02 प्रति किलोग्राम कर दिया गया है। इस तरह दर में करीब 9% की कटौती हुई है। इससे चांदी के आभूषणों और अन्य संबंधित वस्तुओं के निर्यातकों को अब पहले के मुकाबले कम रिफंड मिलेगा।

क्या होता है ड्यूटी ड्रॉबैक?

ड्यूटी ड्रॉबैक वह रिफंड है, जो निर्यातकों को सामान बनाने में इस्तेमाल किए गए आयातित कच्चे माल पर चुकाए गए पात्र शुल्कों के बदले मिलता है। इसका मकसद निर्यात की लागत घटाना और अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा बनाए रखना है। जुलाई में सरकार ने सोने के आभूषणों की दर ₹773.17 से बढ़ाकर ₹1,851.99 प्रति ग्राम और चांदी के आभूषणों की दर ₹14,990.66 से बढ़ाकर ₹29,501.09 प्रति किलोग्राम की थी। अब इनमें फिर कटौती की गई है।

ये भी पढ़ें: सोने की कीमतों में लगातार गिरावट, दिल्ली में ₹1,36,040 पर आया 22 कैरेट गोल्ड

बंगाल