मनोरंजन

Grammy 2026 Updates: 90 साल के दलाई लामा ने जीता ग्रैमी अवॉर्ड

Grammy Award News: ग्रैमी अवॉर्ड 2026 समारोह अमेरिका के लॉस एजिल्स में हो रहा है। इस दौरान 90 वर्षीय आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को उनके पहले ग्रैमी अवॉर्ड सम्मान से नवाजा गया है। दरअसल, यह पहली बार है जब दलाई लामा को बेस्ट बुक नैरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग के लिए यह अवॉर्ड मिला है। इससे उनके प्रशंसक काफी ज्यादा खुश हो गए। बताते चलें कि दलाई लामा को जिस एल्बम के लिए ग्रैमी अवॉर्ड मिला है, उसका नाम 'मेडिटेशनः द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा' है।

दलाई लामा की नेटवर्थ?

दलाई लामा पूरी दुनिया में काफी पॉपुलर हैं और वह काफी साधारण जीवन जीते हैं। दलाई लामा की नेटवर्थ को लेकर मीडिया रिपोर्ट में बताया जाता है वह 15 करोड़ डॉलर मालिक हैं। उनकी नेटवर्थ के आंकड़े को जानकर लोग हैरान हैं कि वह निर्वासन में रहते हुए इतनी संपत्ति के मालिक हैं। दलाई लामा की इनकम का जरिया उनके बुक्स की रॉयल्टी, दुनिया से मिलने वाले दान के साथ ही उनके व्याख्यान हैं।

37 साल पहले मिला था नोबेल शांति पुरस्कार

दलाई लामा तिब्बती बौद्ध धर्म के सर्वोच्च आध्यात्मिक गुरु होते हैं। 14वें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो का जन्म साल 1935 में हुआ था। वह साल 1959 में चीन के साथ तनाव के बाद भारत आ गए थे। इशके बाद से वह धर्मशाला में निर्वासित जीवन जी रहे हैं। दलाई लामा को कई अवॉर्ड मिल चुके हैं और इसमें नोबेल शांति पुरस्कार भी शामिल है। दलाई लामा को तिब्बत के मुद्दे को शांतिपूर्ण ढंग से उठाने और अहिंसा का संदेश फैलाने के लिए साल 1989 में नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था।

ये भी पढ़ें: ‘ये सिर्फ ट्रेलर है…’ रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; धमकी भरा संदेश आया सामने

Anamika Anand

Recent Posts

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

4 minutes ago

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

26 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

1 hour ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

1 hour ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

2 hours ago