लाइफस्टाइल

Green Cardamom : इलायची का कमाल! स्वाद के साथ ब्लड प्रेशर और दिल की सेहत का रखे ख्याल

Green Cardamom : आजकल उच्च रक्तचाप (High blood pressure) की समस्या हर उम्र के लोगों में आम होती जा रही है। तनाव, और असंतुलित खानपान इसकी बड़ी वजह हैं। इसे नियंत्रित रखने के लिए लोग दवाइयों के साथ-साथ घरेलू नुस्खे और नेचुरल उपाय भी अपनाते हैं। इन्हीं में से एक है हरी इलायची (Green Cardamom)। मसालों की रानी कही जाने वाली इलायची न सिर्फ खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाती है, बल्कि सेहत को भी कई तरह से फायदा पहुंचाती है।

हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार

अमेरिकी नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित रिपोर्ट्स के अनुसार इलायची में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये तत्व शरीर की रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ और लचीला बनाए रखते हैं। साथ ही, इलायची में प्राकृतिक डाययूरेटिक (Diuretic) गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर से अतिरिक्त पानी और टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं। इससे रक्तचाप सामान्य स्तर पर बनाए रखने में मदद मिलती है।

इलायची में मौजूद टरपिनीन, जेरानिल एसीटेट, जेरानिओल, बोरनेओल और सिट्रोनेलोल जैसे रसायन रक्त नलिकाओं को रिलैक्स करके ब्लड फ्लो को बेहतर बनाते हैं। वैज्ञानिक इसे उन दवाओं से जोड़ते हैं जिन्हें कैल्शियम चैनल ब्लॉकर कहा जाता है और जो हाई बीपी को नियंत्रित करने के लिए दी जाती हैं।

दिल और कोलेस्ट्रॉल के लिए लाभकारी

नियमित रूप से इलायची का सेवन दिल की सेहत को मजबूत बनाता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बनाए रखने में मदद करता है। इससे हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा घटता है।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाए

इलायची सिर्फ ब्लड प्रेशर ही नहीं बल्कि पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद है। यह गैस, पेट फूलना और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है। इलायची पेट में सूजन को कम करती है और भोजन को आसानी से पचाने में सहायक होती है।

सांसों की दुर्गंध दूर करे

इलायची का स्वाद और खुशबू सांसों को ताजगी देती है। यही कारण है कि इसे चबाने से मुँह की दुर्गंध दूर हो जाती है और ओरल हेल्थ बेहतर रहती है।

कैसे करें इलायची का सेवन?

  • सुबह खाली पेट दो से तीन इलायची चबाना लाभकारी होता है।
  • इसे दूध या चाय में डालकर भी पिया जा सकता है।
  • मिठाइयों और डेज़र्ट्स में डालने से स्वाद के साथ-साथ सेहत को भी फायदा मिलता है।

ये भी पढ़े : Health Tips : सिर्फ 21 दिन में मिल सकते हैं घने बाल! जानिए मुलेठी का चमत्कारी नुस्खा

इलायची ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित है, लेकिन जिन लोगों को किसी भी प्रकार की एलर्जी या दवाओं का सेवन चल रहा हो, वे डॉक्टर की सलाह लेकर ही इसे नियमित रूप से उपयोग करें।

Shweta Gupta

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

4 hours ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

7 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

7 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

7 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

7 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

7 hours ago