Breaking

कॉमनवेल्थ गेम्स में गुलवीर का जलवा, 5000 मीटर में पहला भारतीय पदक

CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए 1 अगस्त का दिन यादगार बन गया। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे खेलों में जहां भारतीय मुक्केबाजों ने गोल्ड मेडल की झड़ी लगाई, वहीं एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वह इस इवेंट में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने, साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स की एथलेटिक्स स्पर्धाओं में एक से अधिक पदक जीतने वाले भारत के पहले एथलीट भी बन गए।

0.04 सेकेंड से जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज

5000 मीटर फाइनल बेहद रोमांचक रहा। गुलवीर सिंह ने 13 मिनट 24.95 सेकेंड का समय निकालकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। वहीं चौथे स्थान पर रहे केन्या के कॉर्नेलियस केम्बोई उनसे महज 0.04 सेकेंड पीछे रहे। इससे पहले गुलवीर 10,000 मीटर में सिल्वर जीत चुके थे। इसी के साथ वह कॉमनवेल्थ गेम्स के ट्रैक एंड फील्ड में दो अलग-अलग इवेंट में पदक जीतने वाले भारत के पहले एथलीट बन गए।

सेना में भर्ती का सपना, फिर ट्रैक पर रचा इतिहास

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले 27 वर्षीय गुलवीर सिंह ने शुरुआत में सेना में भर्ती होने के लिए दौड़ना शुरू किया था। साल 2018 में वह भारतीय सेना में शामिल हुए, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने दौड़ का अभ्यास जारी रखा। उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। 2022 के एशियन गेम्स में उन्होंने 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता था, जबकि अब कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में उन्होंने नया इतिहास रच दिया।

Sunil Gupta

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

7 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

7 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

8 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

8 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

8 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

8 hours ago