Man pours sanitiser on live-in partner in Gurugram: गुरुग्राम के बादशाहपुर में त्रिपुरा की 19 वर्षीय युवती के साथ उसके लिव इन पार्टर शिवम द्वारा हैवानियत करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। जांच में सामने आया है कि आरोपी शिवम ने युवती के न्यूड वीडियो बनाए, उसके प्राइवेट पार्ट को सैनिटाइजर डालकर जलाया, सिर को दीवार पर मारने और स्टील की बोतल से सिर पर हमला भी किया।
फिलहाल, युवती का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी शिवम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115, 118(1), 118(2), 127(2), 69 और 351(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी दिल्ली के नरेला का रहने वाला है।
पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, युवती त्रिपुरा की रहने वाली और बायोटेक्नोलॉजी में बीएससी कर रही है। जो गुरुग्राम के सेक्टर 69 स्थित एक पीजी में रह रही थी। युवती की आरोपी शिवम से मुलाकात एक साल पहले ऑनलाइन ऐप पर हुई थी। बीते दिनों दोनों की मुलाकात हुई और आरोपी युवक ने युवती को रूम में ही बंधक बनाकर उसे घंटों तक टॉर्चर किया। उसके हाथ और पैरों पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं।
आरोपी युवक द्वारा रूम में बंधक बनाकर हैवानियत बरतने के बाद युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता ने मौका पाकर वहां से बाहर निकली और अपनी मां को कॉल किया। बताया जा रहा है कि युवती की मां भी त्रिपुरा पुलिस में अधिकारी हैं।
ये भी पढ़ें: शव के साथ बनाए संबंध, प्राइवेट वीडियो किए लीक, इंदौर में एमबीए छात्र ने गर्लफ्रेंड के साथ की दरिंदगी की हदें पार
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…