देश

Happy Independence Day : पीएम मोदी ने कहा — “डक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी संविधान के लिए बलिदान देने वाले पहले महापुरुष थे”

Happy Independence Day : 79वें स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से संबोधित किया और देशवासियों को आज़ादी के इस महापर्व की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आज़ादी के अमर सेनानियों और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में बोला।

पीएम मोदी ने भाषण में लिया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का नाम

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा, आज मैं लाल किले से देश का मार्गदर्शन करने वाले, संविधान के निर्माताओं को आदर पूर्वक नमन करता हूं। आज हम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती भी मना रहे हैं। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत के संविधान के लिए बलिदान देने वाले देश के पहले महापुरुष थे।”

उन्होंने यह भी कहा कि जब भारत ने “एक राष्ट्र-एक संविधान” की दृष्टि को साकार करते हुए अनुच्छेद 370 को हटाया, तब यह डॉ. मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि थी। इस कदम से मुखर्जी के बलिदान का सम्मान हुआ,जिन्होंने पूरे भीरत को एक संविधान के तहत लाने के लिए संघर्ष किया था।

Article 370 का विरोध और बलिदान

सरकार ने धारा 370 को समाप्त कर ‘एक देश, एक संविधान’ के सपने को साकार किया, तो यह डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि थी। इस कदम से मुखर्जी के बलिदान का सम्मान हुआ, जिन्होंने पूरे भारत को एक संविधान के तहत लाने के लिए संघर्ष किया था। उन्होंने बिना अनुमति (permit) के जम्मू एवं कश्मीर में प्रवेश किया, जिसके बाद उनको हिरासत में लिया गया, वे वहीं मृत्यु को प्राप्त हुए (23 जून 1953), जिससे यह बलिदान और भी प्रेरणादायक बना।

ये भी पढ़े : Happy Independence Day 2025: PM मोदी इस दिवाली जनता को देगें डबल गिफ्ट, घटेंगी GST की दरें

‘Operation Sindoor’ के बारे में भी किया जिक्र

पीएम ने Operation Sindoor में भारतीय सेना की बहादुरी की सराहना की, जिसे उन्होंने आत्मनिर्भर भारत (Aatmanirbhar Bharat) की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम बताया। PM ने यह भी बताया कि उन्होंने इंडिया को 2047 तक विकसित भारत (Viksit Bharat) बनाने का लक्ष्य रखा है। एक ऐसी दृष्टि जो स्वतंत्रता सेनानियों और युवाओं की आकांक्षाओं से प्रेरित है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago