Happy Independence Day 2025
Happy Independence Day 2025: प्रधानमंत्री मोदी ने आज लाल किले की प्राचीर से बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इस बार दिवाली में लोगों को डबल दिवाली का गिफ्ट मिलेगा। प्रधानंमंत्री ने कहा, पिछले 8 साल में हमने जीएसटी में बहुत बड़ा रिफॉर्म किया. पूरे देश में टैक्स के बर्डन को कम किया।
पीएम मोदी ने कहा, ‘ हमने टैक्स की व्यवस्था सरल की। पिछले आठ वर्षों में हमने जीएसटी का बहुत बड़ा रिफॉर्म किया है और देश भर में कर का बोझ कम किया है। हम अगली पीढ़ी के जीएसटी रिफॉर्म ला रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा, ‘ 8 साल बाद समय की मांग है कि उसका रिव्यू किया जाए जिसके बाद हमने एक हाइ पावर रिव्यू कमेटी बनाई और रिव्यू शुरू किया। राज्यों से भी विचार-विमर्श किया। हम नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म लेकर आ रहे हैं। ये दीवाली के लिए अंदर आपके लिए तोहफा बन जाएंगे। सामान्य मानवीय की जरूरतों के टैक्स भारी मात्रा में कम कर दिए जाएंगे। हमारे एमएसएमई, हमारे लघु उद्योगों को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा और रोजमर्रा की चीजें बहुत सस्ती हो जाएंगी. उससे अर्थव्यवस्था को भी एक नया बल मिलने वाला है।’
इससे पहले पीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर का जिक्र करते हुए कहा, “आज हम उस बोझ से मुक्त होकर मिशन मोड में सेमीकंडक्टर पर काम कर रहे हैं। 6 नई सेमीकंडक्टर यूनिट्स जमीन पर उतर चुकी हैं और 4 को ग्रीन सिग्नल दिया जा चुका है और इस साल के अंत तक ‘Made in India Chips’ बाजार में उपलब्ध होंगी। यह भारत की तकनीकी शक्ति का नया युग होगा।”
ये भी पढ़े : Happy Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस पर केसरिया पगड़ी-जैकेट में दिखें पीएम मोदी
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…