Geeta Basra's Powerful Comeback
Geeta Basra’s Powerful Comeback : बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस गीता बसरा लंबे वक्त के बाद एक बार फिर पर्दे पर वापसी कर रही हैं। करीब 8 साल के ब्रेक के बाद गीता पंजाबी फिल्म ‘मेहर’ से अपने करियर की दूसरी पारी शुरू करने जा रही हैं। शादी और बच्चों की परवरिश में व्यस्त रहने के बाद अब उन्होंने फिल्मों की दुनिया में वापसी का फैसला किया है।
फिल्म ‘मेहर’ में गीता बसरा के साथ शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा भी नजर आने वाले हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। हाल ही में इस फिल्म के सेट से सामने आई कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन फोटोज में गीता बसरा, राज कुंद्रा की बाइक पर पीछे बैठी नजर आ रही हैं।
गीता ने इस मौके पर ब्लैक कलर का खूबसूरत सूट पहना हुआ था। सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक में गीता ने अपने फैन्स का दिल जीत लिया। दुपट्टा ओढ़े हुए उनका यह पारंपरिक अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। 41 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस और ग्रेस देखकर लोग तारीफें करते नहीं थक रहे। फैंस का कहना है कि गीता अब पहले से भी ज्यादा कॉन्फिडेंट और ग्लैमरस लग रही हैं। उनकी ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर होते ही तेजी से वायरल हो गई।
बता दें कि गीता बसरा ने क्रिकेटर हरभजन सिंह से शादी करने के बाद फिल्मों से दूरी बना ली थी। इस दौरान उन्होंने पूरा समय अपने परिवार और बच्चों को दिया। अब जब वो दोबारा एक्टिंग में लौट रही हैं, तो दर्शक उनके इस नए अवतार को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
ये भी पढ़े : ऐश्वर्या आराध्या संग पहुंची गणपति बप्पा के दर्शन करने, भक्ति में मग्न दिखीं मां-बेटी
फिल्म ‘मेहर’ जल्द ही रिलीज होने वाली है और माना जा रहा है कि इस फिल्म से गीता बसरा का यह कमबैक इंडस्ट्री में एक नई शुरुआत साबित हो सकता है।
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…