खेल

हरेंद्र सिंह ने छोड़ा टीम इंडिया का कोच पद, क्या है अचानक इस्तीफे की असली वजह?

Harendra Singh Resigns: एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने निजी कारणों का हवाला देते हुए तुरंत पद से इस्तीफा दे दिया है। हॉकी इंडिया ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि यह फैसला पूरी तरह उनके निजी कारणों की वजह से लिया गया है।

अचानक इस्तीफा, निजी कारणों का हवाला

हरेंद्र सिंह ने अप्रैल 2024 में महिला टीम का कोच बनने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि वह लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 तक टीम के साथ रहेंगे। लेकिन अचानक उन्होंने हॉकी इंडिया को ईमेल भेजकर पद छोड़ने की जानकारी दी। उन्होंने कहा, “भारतीय महिला टीम का कोच बनना मेरे करियर की बड़ी उपलब्धि रही है। मैंने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है, लेकिन मेरा दिल हमेशा इस टीम के साथ रहेगा। मैं भारतीय हॉकी को आगे बढ़ाने में सहयोग करता रहूंगा।”

सूत्रों के अनुसार, नीदरलैंड के शोर्ड मारिन फिर से भारतीय महिला टीम के कोच बन सकते हैं। मारिन के नेतृत्व में टीम ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में चौथा स्थान हासिल किया था। उन्होंने अगस्त 2021 में टीम का कोच पद छोड़ दिया था।

हार और फिटनेस की चुनौतियों ने बढ़ाया दबाव

हरेंद्र सिंह के इस्तीफे के पीछे टीम के खराब प्रदर्शन को भी कारण बताया जा रहा है। हॉकी इंडिया के सूत्र ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई, खिलाड़ी चोटिल रहे और फिटनेस एक बड़ा मुद्दा बना।

हॉकी इंडिया अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा, “हम हरेंद्र सिंह का उनके योगदान के लिए धन्यवाद देते हैं। हम जल्द ही नए कोच की घोषणा करेंगे।”

हरेंद्र सिंह का कैरियर

हरेंद्र सिंह ने पहले भारतीय जूनियर पुरुष टीम को लखनऊ विश्व कप 2016 में जीत दिलाई थी। उन्होंने 2017 में सीनियर महिला टीम को कोच किया और एशिया कप जीता। इसके बाद 2018 में पुरुष टीम के कोच बने, लेकिन खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें 2019 में हटाया गया।

पिछले एक साल में भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। एफआईएच प्रो लीग 2024-25 में टीम ने 16 मैचों में सिर्फ 2 जीत और 3 ड्रॉ दर्ज किए, जबकि 11 मैच हारे। टीम 10 अंक के साथ नौ टीमों की तालिका में अंतिम स्थान पर रही।

हालांकि राजगीर में एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी 2024 में भारत ने खिताब जीता, लेकिन वहां जापान और कोरिया जैसी कमजोर टीमों का सामना हुआ। एशिया कप में फाइनल हारने के बाद टीम विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई नहीं कर पाई और अब क्वालीफायर्स खेलनी होंगी।

हॉकी इंडिया महासचिव भोलानाथ सिंह ने कहा कि हरेंद्र सिंह का योगदान याद रखा जाएगा और टीम क्वालीफायर्स की तैयारी जारी रखेगी।

Kajal Sharma

Recent Posts

हरिद्वार जा रहे 6 दोस्तों की कार पलटी, आग लगने से सभी की मौत; दो सगे भाई भी शामिल

Muzaffarnagar Car Accident: हरियाणा के हिसार से दोस्तों के साथ हरिद्वार में गंगा स्नान करने…

37 minutes ago

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

19 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

20 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

20 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

20 hours ago