देश

भविष्य की रणनीति का बड़ा मंच, विकसित भारत 2047 कॉन्क्लेव में होगा ‘महा-मंथन’, नितिन गडकरी सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

Viksit Bharat 2047 Conclave : दिल्ली में News India 24×7 द्वारा आयोजित ‘विकसित भारत @2047’ कॉन्क्लेव में देश के प्रमुख नेता, विशेषज्ञ और समाजसेवी शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 3 दिसंबर को सुबह 9 बजे न्यू महाराष्ट्र सदन में होने जा रहा है। यह मंच 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के सपनों और योजनाओं पर खुलकर चर्चा करने का अवसर देगा।

मुख्य नेता और उनके विषय

  • श्री नितिन गडकरी (केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री) – 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए सरकार की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।
  • श्री भागीरथ चौधरी (कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री) – कृषि और किसानों की भलाई से जुड़े अपने विचार साझा करेंगे।
  • श्री बृजमोहन अग्रवाल (रायपुर सांसद) – क्षेत्रीय और राष्ट्रीय विकास की योजनाओं पर चर्चा करेंगे।
  • डॉ. मौलाना उमर अहमद इलियासी (ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन) – सामाजिक समरसता और विकास पर विचार साझा करेंगे।
  • श्री रामदास अठावले (सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री) – सामाजिक न्याय और अधिकारिता के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
  • श्री मनिंदरजीत सिंह बिट्टा (अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा अध्यक्ष) – सुरक्षा और आतंकवाद से निपटने की रणनीतियों पर विचार साझा करेंगे।
  • मौलाना अरशद मदनी (दारुल उलूम देवबंद प्रमुख) – धार्मिक और सामाजिक दृष्टिकोण से भारत के विकास पर चर्चा करेंगे।
  • श्री एसपी सिंह बघेल (मत्स्य पालन, पशुपालन और पंचायती राज मंत्री) – ग्रामीण और पशुपालन क्षेत्र के विकास पर अपने विचार साझा करेंगे।
  • श्री सतीश चंद्र दुबे (कोयला और खदान राज्य मंत्री) – ऊर्जा और खनन क्षेत्रों की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।
  • श्रीमती सुप्रिया श्रीनेत (कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता) – राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से भारत के विकास पर विचार साझा करेंगी।
  • स्वामी चक्रपाणि महाराज (अखिल भारत हिंदू महासभा अध्यक्ष) – सांस्कृतिक और सामाजिक विकास पर चर्चा करेंगे।
  • श्री प्रमोद तिवारी (राज्यसभा विपक्ष उपनेता) – भविष्य की राजनीतिक योजनाओं और रणनीतियों पर विचार साझा करेंगे।

विशेषज्ञ और समाजसेवी

  • ज्योतिषाचार्य प्रीति त्रिपाठी जी – बताएंगी कि 2047 तक विकसित भारत का सपना कैसे पूरा होगा।
  • धर्माचार्य गुरु अरुण कृष्ण जी – विकसित भारत की रूपरेखा पर अपने विचार साझा करेंगे।
  • पद्मश्री डॉ. संजीव बागल जी – सरकार की रणनीति और 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा करेंगे।
  • ज्योतिषाचार्य डॉ. वाई. राखी जी – भविष्य की दिशा और विकास के उपाय बताएंगी।
  • श्री शिवम माहेश्वरी (CEO, रेगेक्स सॉफ्टवेयर) – आईटी और कौशल विकास में अपनी विशेषज्ञता साझा करेंगे।
  • सैयद राशिद ज़फ़र (किड्स इंटरनेशनल स्कूल) – शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान पर चर्चा करेंगे।
  • ध्रुव सयानी (CCGMA लाइफस्टाइल प्राइवेट लिमिटेड) – सौंदर्य और स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान साझा करेंगे।
  • शहनाज़ हुसैन जी (शहनाज़ हुसैन ग्रुप अध्यक्ष) – सौंदर्य और स्वास्थ्य में नवाचार और अनुभव साझा करेंगी।
  • सलोनी खन्ना (शिक्षाविद् और अर्थशास्त्री) – आर्थिक और सामाजिक दृष्टिकोण से विकसित भारत पर विचार साझा करेंगी।
  • श्री संजय सेठ (रक्षा मंत्रालय राज्य मंत्री) – सुरक्षा और रणनीति से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे।
  • श्री जितन राम मांझी (MSME मंत्री) – सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र में योजनाओं और योगदान पर चर्चा करेंगे।
  • सुधांशु त्रिवेदी (भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य) – राजनीतिक दृष्टिकोण और रणनीतियों पर विचार साझा करेंगे।
  • उज्ज्वल निकम (राज्यसभा सांसद, भाजपा) – भविष्य की योजनाओं और विकास के उपाय पर चर्चा करेंगे।

यह कॉन्क्लेव भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के सपनों को साकार करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। इस कार्यक्रम में देश के दूरदर्शी नेता और विशेषज्ञ मिलकर भविष्य की दिशा, रणनीति और विकास योजनाओं पर खुलकर चर्चा करेंगे।

Kajal Sharma

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

17 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

18 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

18 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

18 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

19 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

19 hours ago