Wednesday, Oct 07

होम = Breaking = पूर्व सीएम हरीश रावत ने जनसंवाद यात्रा पर लगाई ब्रेक, हाईकमान की चेतावनी के बाद लिया फैसला

पूर्व सीएम हरीश रावत ने जनसंवाद यात्रा पर लगाई ब्रेक, हाईकमान की चेतावनी के बाद लिया फैसला

by | Oct 7, 2026 | Breaking, Cover Story Top

Harish Rawat Jan Samvad Yatra: उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीते दिनों कांग्रेस नेताओं के बीच खींचतान देखने को मिली। लेकिन अब कांग्रेस हाईकमान के चेतावनी के बीच कांग्रेस में डेमेज कंट्रोल होता दिख रहा है। रिपोर्ट है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा शुरू की गई जनसंवाद यात्रा को रोकना पड़ा है। ऐसा फैसला हाईकमान की चेतावनी के बीच आया है। हरीश रावत ने जनसंवाद यात्रा का बचाव करते हुए कहा कि इससे पार्टी को ही फायदा होगा।

दिल्ली में मुलाकात के लिए हरीश रावत आएंगे

उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा के यह कहने के बाद कि हरीश रावत 7 या 8 अक्टूबर को दिल्ली में उनसे मुलाकात करेंगे, उनके तेवर नरम पड़ते दिखे। पार्टी आलाकमान की सख्त चेतावनी के बाद रावत ने अपनी आगे की धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्राएं फिलहाल स्थगित कर दी हैं। अब दिल्ली में प्रस्तावित मुलाकात के बाद ही आगे की रणनीति पर तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

रावत की यात्राओं में जुटी भीड़ से बढ़ी सियासी हलचल

वहीं, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और हरक सिंह रावत के खेमे में हरीश रावत की सक्रियता को लेकर बेचैनी की चर्चा है। रावत का उत्तराखंड के मुस्लिम और राजपूत समुदायों के बीच प्रभाव माना जाता है। हरिद्वार और हल्द्वानी में निकाली गई उनकी यात्राओं में भी बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। इस बीच रावत ने हरिद्वार और खानपुर विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने की इच्छा भी जाहिर की है।

रावत की सक्रियता से कांग्रेस में बढ़ी खींचतान

हरीश रावत ने अपनी विधायक बेटी अनुपमा रावत को हरिद्वार ग्रामीण से दोबारा टिकट देने के साथ ही अपने बेटे आनंद रावत के लिए भी टिकट की मांग रखी थी। उनकी जनसंवाद यात्रा में जुटी भीड़ के बाद पार्टी के भीतर गुटबाजी को लेकर चर्चा तेज हो गई। रावत और प्रीतम सिंह के समर्थकों की सक्रियता बढ़ने से कांग्रेस संगठन के समानांतर एक अलग समर्थक समूह के उभरने की बात भी सामने आई। इससे पार्टी के भीतर खींचतान और तेज होने लगी।

ये भी पढ़ें: भूकंप के झटकों से कांपा उत्तराखंड, दिल्ली-NCR में भी महसूस हुए भूकंप के झटके

PA पर ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के दो पद छोड़ने की पेशकश की