लाइफस्टाइल

हरियाली तीज स्पेशल: पारंपरिक घेवर की रेसिपी

Hariyali Special: हरियाली तीज के त्योहार पर मिठाइयों का खास महत्व होता है और घेवर इस दिन की सबसे प्रसिद्ध और परंपरागत मिठाई है। राजस्थान और उत्तर भारत के कई हिस्सों में तीज पर घेवर का बांटना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने की आसान विधि।

घेवर बनाने की सामग्री–

मैदा 2 कप, घी 1/2 कप, ठंडा दूध/पानी1/2 कप, बर्फ के टुकड़े4-5 छोटे, घी या रिफाइंड तेल तलने के लिए, चीनी1.5 कप, पानी (चाशनी के लिए)1 कप, केसर और इलायची, पिस्ता-बादाम सजावट के लिए, रबड़ी (ऑप्शनल) स्वाद बढ़ाने के लिए।

घेवर बनाने की विधि-

1. बैटर तैयार करना– एक बड़े बर्तन में घी डालें और उसमें बर्फ के टुकड़े डालकर फेंटें जब तक वह क्रीम जैसा न हो जाए। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके मैदा डालते जाएं और साथ में ठंडा पानी मिलाते जाएं और पतला और लिक्विड जैसा बैटर बनाएं। बैटर में गांठ नहीं होनी चाहिए।

2. घेवर तलना– एक गहरे और भारी तले के बर्तन में घी या तेल गरम करें। जब तेल मध्यम गरम हो जाए, तो एक छोटे कलछी से बैटर को ऊंचाई से तेल में डालें। बैटर तेल में फैलकर छेदों वाला घेवर बनाएगा और इसे धीमी आंच पर पकाएं जब तक सुनहरा न हो जाए। घेवर को बाहर निकालें और किचन टॉवल पर रखें ताकि बचा तेल निकल जाए।

3. चाशनी बनाना– चीनी और पानी को एक साथ गर्म करें। जब एक तार की चाशनी न बन जाए, चाशनी बनने के बाद आंच बंद करें और केसर और इलायची डालें।

4. सजावट और परोसना– तैयार घेवर को चाशनी में डुबोकर निकाल लें। ऊपर से पिस्ता, बादाम और रबड़ी डालें। ठंडा या हल्का गर्म परोसें।

ये भी पढ़े: Hariyali teez: हरियाली तीज का पर्व, जानिए महत्व और परंपराएं

हरियाली तीज पर घेवर का महत्व

घेवर न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि यह शृंगार और उपहार का भी हिस्सा होता है, जो मायके से ससुराल भेजा जाता है। इस मिठाई से रिश्तों में मिठास आती है और त्योहार का आनंद दोगुना हो जाता है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

3 hours ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

6 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

6 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

6 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

6 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

6 hours ago