राजस्थान

उधार लेकर खरीदा टिकट… और बन गया करोड़पति, राजस्थान के सब्ज़ीवाले अमित की किस्मत ने लिखा 11 करोड़ का चमत्कार

Rajasthan News: कहते हैं किस्मत कब, कहां और कैसे बदल जाए, कोई नहीं जानता। राजस्थान के जयपुर जिले के कोटपुतली इलाके के रहने वाले सब्ज़ी बेचने वाले अमित सेहरा की ज़िंदगी भी ऐसी ही एक कहानी बन गई है, संघर्ष, उम्मीद और अचानक आई खुशियों की। अमित रोज़ सब्ज़ी का ठेला लगाकर अपने परिवार का गुज़ारा करते थे। कुछ दिन पहले वे पंजाब के बठिंडा गए थे, जहां उन्होंने अपने एक दोस्त मुकेश से उधार लेकर पंजाब स्टेट लॉटरी दिवाली बंपर 2025 का टिकट खरीदा। किसे पता था कि यही छोटा-सा कदम उनकी पूरी ज़िंदगी बदल देगा।

संघर्षों का अंत और नए सफर की शुरुआत

31 अक्टूबर को जब लॉटरी का रिज़ल्ट निकला, तो अमित के नाम पर 11 करोड़ रुपये का जैकपॉट निकला। इस खबर ने न केवल कोटपुतली बल्कि पूरे इलाके में हलचल मचा दी। अमित के मुताबिक, “जब मुझे पता चला कि मैंने 11 करोड़ जीते हैं, तो यकीन ही नहीं हुआ। मेरे पास तो इतना भी पैसा नहीं था कि चंडीगढ़ जाकर इनाम की औपचारिकताएं पूरी कर सकूं। मुझे फिर से उधार लेना पड़ा।” चंडीगढ़ पहुंचकर जब अमित ने सारे दस्तावेज पूरे किए, तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे। उन्होंने कहा, “भगवान ने सच में ‘छप्पर फाड़ के’ दिया है। ये मेरे संघर्षों का अंत और नए सफर की शुरुआत है।”

इंसानियत और भरोसा

अमित ने बताया कि वह इस रकम का बड़ा हिस्सा अपने दोनों छोटे बच्चों की शिक्षा पर खर्च करेंगे ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रहे। इसके अलावा, उन्होंने अपनी किस्मत बदलने में अहम भूमिका निभाने वाले दोस्त मुकेश को 1 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। अमित सेहरा की यह कहानी सिर्फ लॉटरी जीतने की नहीं, बल्कि इंसानियत और भरोसे की भी है। एक दोस्त का छोटा-सा भरोसा, एक आम आदमी की मेहनत और ऊपरवाले की मर्जी, इन तीनों ने मिलकर अमित की ज़िंदगी को एक प्रेरणादायक उदाहरण बना दिया।

अब कोटपुतली का यह सब्ज़ीवाला सिर्फ एक आम दुकानदार नहीं, बल्कि “किस्मत का बादशाह” बन चुका है, जिसकी कहानी हर उस व्यक्ति के लिए उम्मीद की किरण है जो अपने हालात से लड़ रहा है।

ये भी पढ़े : Guru Nanak Jayanti 2025 : जब गुरु नानक ने तोड़ा मलिक भागो का घमंड और सिखाया मेहनत का महत्व

Shagun Chaurasia

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

14 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

14 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

16 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

16 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

17 hours ago