दिल्ली वजीराबाद में शख्स को मारी गई गोली
Man Shot Dead At Wedding In Delhi: दिल्ली के वजीराबाद में शादी समारोह में एक शख्स की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, गोली चलाने वाले शख्स की पहचान परवेश नामक हेड कॉन्स्टेबल के रूप में हुई है। पूर्व में आरोपी भजनपुरा स्थित उत्तर-पूर्वी सर्कल की ट्रैफिक यूनिट में तैनात था और 2008 में पुलिस बल में शामिल हुआ था। मामले में कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
ये भी पढ़ें: मामूली बहस में नस्लभेदी धमकियां, दिल्ली में नॉर्थ-ईस्ट की छात्राओं पर आपत्तिजनक बातें, बढ़ा विवाद
मामले में पुलिस जांच के दौरान अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें परवेश, उसके भाई संदीप और बहनोई विपिन शामिल हैं। अपराध में इस्तेमाल पिस्टल को बरामद कर लिया गया है। फिलहाल, एक अन्य आरोपी विकास फरार है। मामले को लेकर पुलिस की जांच लगातार जारी है।
मृतक आशीष यूपी के बागपत जिले का रहने वाला था और प्रवर्तन विभाग में मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के रूप में कार्यरत था। उसके छोटे भाई अनुज ने बताया कि आशीष और अन्य परिचितों के साथ दिल्ली के शादी समारोह में आए थे। अनुज का आरोप है कि हत्यारा परवेश, उनके पैतृक गांव का निवासी है और वह भी शादी में आया था। अनुज ने दावा किया कि परवेश को शक था कि उसकी पत्नी का आशीष के साथ संबंध हैं। इससे दोनों के बीच दुश्मनी थी। लेति 3-4 महीने पहले इस को लेकर दोनों पक्षों में सुलह हो गई थी। उसके बाद भी परवेश धमकियां देता रहता था। अनुज ने बताया कि शादी के जाने के दौरान ही परवेश और उसके साथियों ने रास्ता रोककर पिस्टल से आशीष को गोली मारी।
ये भी पढ़ें: पटना में सरेआम फायरिंग… दो युवकों को मारी गोली, इलाके में मची अफरा-तफरी
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…