Healthy Makhana Rasmalai: रसमलाई भारतीय मिठाइयों में खास जगह रखती है और आमतौर पर त्योहारों व खास मौकों पर बनाई जाती है। लेकिन अगर मीठा खाने की क्रेविंग हो और ज्यादा कैलोरी को लेकर चिंता रहती हो, तो घर पर इसका हल्का वर्जन तैयार किया जा सकता है।
फिटनेस इन्फ्लुएंसर वंशिका खुराना, जिन्हें इंस्टाग्राम पर Fit.Khurana के नाम से जाना जाता है, ने मखाने से बनी हेल्दी रसमलाई की रेसिपी शेयर की है। वंशिका ने 40 किलो वजन कम करने और PCOS को रिवर्स करने का दावा किया है। 26 अगस्त को शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने इसकी पूरी विधि बताई।
सामग्री
- 1 लीटर टोंड दूध
- थोड़ा केसर, पानी में भिगोया हुआ
- 2 बड़े चम्मच स्किम्ड मिल्क पाउडर
- ¼ कप भुना मखाना, पिसा हुआ
- 70 ग्राम भुना साबुत मखाना
- 4-5 बादाम, काजू और पिस्ता, बारीक कटे
- स्वादानुसार जीरो-कैलोरी स्वीटनर
- सजाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियां
- आम या सीताफल का पल्प (वैकल्पिक)
बनाने की विधि
कड़ाही में दूध को धीमी आंच पर उबालें और 10-15 मिनट चलाते रहें। मिल्क पाउडर को थोड़े पानी में घोलकर दूध में डालें। केसर का पानी मिलाएं। भुने मखाने में से ¼ कप पीसकर दूध में डालें और मिश्रण गाढ़ा होने तक पकाएं। अब बाकी मखाने, बादाम, काजू और पिस्ता डालें। स्वीटनर मिलाकर 2-3 मिनट पकाएं। गैस बंद कर ठंडा करें और कुछ घंटे फ्रिज में रखें। ठंडी रसमलाई को गुलाब की पंखुड़ियों से सजाकर परोसें। चाहें तो ऊपर से आम या सीताफल का पल्प डाल सकते हैं।
ये भी पढ़े: ओमानी को-पायलट को लेकर सामने आईं कई अहम बातें, 9 महीने पहले मिली थी नौकरी; मजहबी सोच पर भी सवाल

