Heavy rain wreaks havoc in the mountains...situation is serious in many areas
Heavy rain : भारत के कई राज्यों में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है. पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और भूस्खलन के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लगातार बारिश के चलते कई इलाके जलमग्न हो गए हैं और रेलवे, स्कूलों सहित सामान्य जनजीवन पर गंभीर असर पड़ा है.
पंजाब के पठानकोट स्थित माधोपुर हेडवर्क्स में बाढ़ के पानी से घिरी एक जर्जर बिल्डिंग की छत पर फंसे 22 सीआरपीएफ जवानों और 3 नागरिकों को सेना ने हैरान कर देने वाले ऑपरेशन में हेलिकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू किया. सेना का हेलिकॉप्टर जर्जर बिल्डिंग की छत पर उतरा और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया. जैसे ही हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी, बिल्डिंग का अगला हिस्सा भरभराकर गिर गया और पानी में समा गया. भारतीय सेना ने इस रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया है.
राज्य सरकार ने भारी बारिश को देखते हुए पंजाब के सभी स्कूलों को 30 अगस्त तक बंद करने का आदेश दिया है. वहीं रेलवे ने 22 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. इससे पहले मंगलवार को 27 ट्रेनों की आवाजाही को बीच रास्ते में ही रोकना पड़ा था.
जम्मू-कश्मीर में भी हालात चिंताजनक हैं. कटरा स्थित वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर हुए भूस्खलन में अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में लगातार चार दिनों से बारिश जारी है,जिससे रेल सेवाएं भी बाधित हुई हैं. जम्मू और कटरा रेलवे स्टेशनों से गुजरने वाली 22 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं.
ये भी पढ़ें : नालंदा में भीड़ ने मंत्री को दौड़ाया तो पटना में पुलिस पर हमला…चुनाव से पहले बिहार में बढ़ा तनाव
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. कई घर और होटल पहली मंजिल तक जलमग्न हो गए हैं. प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया है.
हिमाचल के कुल्लू-मनाली और मंडी जिलों में भारी बारिश के चलते ब्यास नदी में जलस्तर बढ़ने से 20 से अधिक घर, दुकानें और रेस्टोरेंट बह गए हैं. नदियों के आसपास बसे इलाकों में खतरे की स्थिति बनी हुई है.
भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार बारिश से बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है. भारतीय सेना और एनडीआरएफ की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें.
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…