Cyclonic storm
Cyclonic storm : पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश, विदर्भ, अंडमान-निकोबार और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, शनिवार को भी इन इलाकों में तेज बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया है कि 28 से 30 अक्टूबर के बीच गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और सिक्किम में गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं 29 और 30 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। यह तूफान 27 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी हिस्से की ओर बढ़ेगा। इसके असर से ओडिशा और पश्चिम बंगाल में सोमवार से तीन दिन तक भारी बारिश की संभावना है।
आईएमडी ने शनिवार और रविवार को 21 जिलों में येलो अलर्ट और सोमवार को पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है।
28 से 30 अक्टूबर के बीच दक्षिण बंगाल के जिलों - उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर, झारग्राम और हावड़ा में भारी बारिश की संभावना है।
28 अक्टूबर को कोलकाता और हुगली में बिजली कड़कने के साथ तूफान आ सकता है। वहीं उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा में 29-30 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी है।
तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 28 अक्टूबर तक गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। कडलूर, पुडुचेरी, विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। चेन्नई और आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
उत्तर भारत में अब सुबह और शाम की ठंड महसूस होने लगी है। अगले 4-5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले हफ्ते से ठंड और बढ़ सकती है।
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…
Gyanesh Kumar SIR Petition: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कथित…
Kota Mayor Election: कोटा नगर निगम के मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला…
Harshvardhan Singh Banka Case: बिहार के बांका में महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल…
bhadrapada-purnima-2026-date-puja-shubh-muhurat: भाद्रपद महीने की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। इस…
Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…