देश

हेमंत बिस्वा सरमा का युवा कांग्रेस पर बड़ा हमला, संविधान की प्रस्तावना में बदलाव पर CM ने किया RSS का समर्थन

Himanta Biswa Sarma : असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को युवा कांग्रेस और संविधान की प्रस्तावना को लेकर बड़े बयान दिए.इस दौरान उन्होंने पहले असम युवा कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया और फिर मीडिया पर भी सवाल खड़े किए.मुख्यमंत्री ने संविधान की प्रस्तावना से धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद हटाने के लिए चर्चा को लेकर भी RSS का समर्थन करते दिखे.

असम युवा कांग्रेस पर बड़ा आरोप

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि असम युवा कांग्रेस का आधिकारिक फेसबुक अकाउंट सऊदी अरब से संचालित किया जा रहा है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा है.उन्होंने इस मुद्दे पर मीडिया की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा इतना बड़ा मामला सामने आया है,तब मीडिया का ध्यान केवल गायों की तरफ क्यों है?

यह बयान उस समय आया जब एक स्थानीय पत्रकार ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि राज्य सरकार ने मंत्री जयंता मल्ला बरुआ की पत्नी के डेयरी फार्म को 50 लाख रुपये की सहायता राशि दी है,वहीं गुजरात से लाई गई 300 गीर नस्ल की गायों में से 90 गायें रास्ते में गायब हो गईं. रिपोर्ट्स के अनुसार ये गायें कथित तौर पर मंत्री की पत्नी के फार्म और कुछ अन्य लोगों के पास पाई गईं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “आप लोग केवल गायों के पीछे पड़े हैं,लेकिन जब देश की सुरक्षा से जुड़ी बातें होती हैं,तब आप चुप हो जाते हैं.

प्रस्तावना से धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद हटाने की मांग

गुवाहाटी स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP)मुख्यालय में The Emergency Diaries: Years That Forged a Leader पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि यह समय है जब ‘आपातकाल की विरासत’ को हटाया जाए. उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में शामिल धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद के शब्द इंदिरा गांधी द्वारा 1976 में आपातकाल के दौरान जोड़े गए थे और ये भारतीय विचारधारा के अनुरूप नहीं हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता भारतीय अवधारणा सर्वधर्म समभाव के खिलाफ है. हमारा आर्थिक दृष्टिकोण कभी भी समाजवादी नहीं रहा, हम सदैव सर्वोदय और अंत्योदय की भावना से प्रेरित रहे हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस प्रयास की भी सराहना की जिसमें वे औपनिवेशिक शासन की विरासतों को समाप्त करने की दिशा में काम कर रहे हैं. सरमा ने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत सरकार संविधान की प्रस्तावना से इन शब्दों को हटाने पर विचार करे.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

15 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

15 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

17 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

18 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

18 hours ago