देश

Vidhan Sabha Chunav Results 2026: असम में हिमंता फैक्टर का धमाका! रुझानों में NDA आगे, क्या कांग्रेस कर पाएगी वापसी?

Vidhan Sabha Chunav Results 2026: असम की सियासत आज निर्णायक मोड़ पर है, जहां विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों को लेकर रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। शुरुआती रुझानों में हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाला NDA गठबंधन बढ़त बनाता नजर आ रहा है, जिससे सत्ता में वापसी के संकेत मिल रहे हैं। वहीं जोरहाट सीट पर गौरव गोगोई पिछड़ते दिख रहे हैं, जिसने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।

राज्य की 126 विधानसभा सीटों पर आज यानी 4 मई को मतगणना जारी है और पूरे पूर्वोत्तर के साथ देशभर की नजर इस बात पर टिकी है कि असम में अगली सरकार किसकी बनेगी। 9 अप्रैल को हुए मतदान में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे इस बार रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज की गई।

मुख्य मुकाबला NDA और कांग्रेस के बीच

इस चुनाव में मुकाबला मुख्य रूप से NDA और कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन के बीच रहा। भारतीय जनता पार्टी ने असम गण परिषद और यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल के साथ गठबंधन किया, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट समेत कई दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ा।

राज्य में कई बड़े मुद्दे

चुनावी प्रचार के दौरान राज्य में कई बड़े मुद्दे छाए रहे बांग्लादेशी घुसपैठ, NRC और CAA जैसे संवेदनशील विषयों के साथ-साथ बाढ़, बेरोजगारी, चाय बागान मजदूरों की स्थिति और विकास के वादों ने वोटरों को प्रभावित किया। प्रचार अभियान में नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जैसे दिग्गज नेताओं ने ताबड़तोड़ रैलियां कर माहौल को गर्माए रखा।

पोल में भी NDA को बढ़त

एग्जिट पोल में भी NDA को बढ़त मिलने के संकेत दिए गए थे, लेकिन कई सीटों पर कांटे की टक्कर की बात सामने आई थी। कांग्रेस गठबंधन ने भी बेहतर प्रदर्शन का दावा किया है, जिससे नतीजों से पहले ही सियासी हलचल तेज हो गई थी। अब जैसे-जैसे रुझान नतीजों में बदलेंगे, यह साफ होगा कि क्या ‘हिमंता फैक्टर’ फिर से काम करेगा या विपक्ष कोई बड़ा उलटफेर कर पाएगा। फिलहाल, हर अपडेट के साथ असम की राजनीति में सस्पेंस और गहराता जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Vidhan Sabha Chunav Results 2026: तमिलनाडु में ‘थलापति’ का तूफान, शुरुआती रुझानों में छाया विजय का असर, TVK ने बढ़त से मचाई हलचल

Shagun Chaurasia

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

9 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

10 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

10 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

11 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

11 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

11 hours ago