अध्यात्म

Holashtak 2026: होलाष्टक के अलावा ये 5 मौके भी हैं जब नहीं होते शुभ-मांगलिक कार्य, जानें कौन-कौन से समय हैं

Holashtak 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार होलाष्टक 2026 24 फरवरी से शुरू हो रहा है। इस दौरान किसी भी प्रकार के शुभ और मांगलिक कार्य जैसे शादी-विवाह या नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करना वर्जित माना जाता है। होलाष्टक केवल एक ऐसा समय नहीं है, बल्कि हिंदू धर्म में कई और मौके आते हैं जब शुभ कार्यों पर पाबंदी लग जाती है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।

खरमास

जब सूर्य ग्रह धनु या मीन राशि में गोचर करता है, तब खरमास शुरू होता है। ऐसा माना जाता है कि इस अवधि में किए गए शुभ कार्यों का परिणाम लाभकारी नहीं होता। इसलिए विवाह या नए व्यवसाय जैसे मांगलिक कार्य टाल दिए जाते हैं।

चातुर्मास

चातुर्मास आषाढ़ शुक्ल की देवशयनी एकादशी से लेकर कार्तिक शुक्ल की देवउठनी एकादशी तक चलता है। चार महीने की इस अवधि में भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं और सृष्टि का संचालन भगवान शिव के हाथों में सौंप दिया जाता है। इस समय किसी भी शुभ-मांगलिक कार्य को करने की अनुमति नहीं होती।

पितृपक्ष

पितृपक्ष भाद्रपद पूर्णिमा से आश्विन माह की अमावस्या तक रहता है। यह 16 दिनों का समय पितृ पूजा और श्राद्ध के लिए समर्पित होता है। इस दौरान केवल पितरों के तर्पण और पिंडदान किए जाते हैं। शादी, नए घर में प्रवेश, गहनों या कपड़े की खरीदारी जैसे कार्य वर्जित माने जाते हैं।

ग्रहण

सूर्य और चंद्र ग्रहण का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। ग्रहण सूतक के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता। सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले और चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक लागू हो जाता है। इसके अलावा जब पंचक चंद्रमा धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्र में प्रवेश करता है, तब भी पंचक लगता है।

पंचक

पंचक पांच प्रकार के होते हैं रोग पंचक, नृप पंचक, चोर पंचक, मृत्यु पंचक और अग्नि पंचक। इस समय भी किसी भी शुभ कार्य को करने से बचना चाहिए। लकड़ी का फर्नीचर बनवाना, छत बनवाना या लड़की इकट्ठा करना इन दिनों में वर्जित माने जाते हैं।

ये भी पढ़ें: Holi 2026: होली पर अपनाएं वास्तु के ये 5 आसान उपाय, घर में आएगी खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा

Deepika Gupta

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

9 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

10 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

11 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

12 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

13 hours ago