उत्तर प्रदेश

होली से पहले मातम! यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस की टक्कर, 6 की मौत, कई जिंदगी से जूझ रहे

Hathras Road Accident: रंगों के त्योहार से ठीक पहले उत्तर प्रदेश के हाथरस में ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने एक ईको कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के मुताबिक दुर्घटना थाना सादाबाद क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 141 के पास तड़के करीब 4:15 बजे हुई। ईको कार दिल्ली से राजस्थान के धौलपुर की ओर जा रही थी। उसी दौरान नोएडा से गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। कार में कुल 13 लोग सवार थे।टक्कर के बाद एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

6 की मौत, कई की हालत गंभीर

इलाज के दौरान डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। कार का चालक सुरक्षित बच गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हाथरस के अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा बस की टक्कर से हुआ है। घटना की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

एक्सप्रेसवे पर बढ़ते हादसे चिंता का कारण

यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण अक्सर भीषण सड़क हादसे होते रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि गति सीमा का पालन न करना, नींद में ड्राइविंग और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी ऐसे हादसों की बड़ी वजह बनती है। होली के मौके पर जहां घरों में खुशियों की तैयारी होनी थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है। यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि सड़क पर जरा सी लापरवाही कई जिंदगियों को हमेशा के लिए बदल सकती है। प्रशासन ने वाहन चालकों से सतर्कता बरतने और नियमों का पालन करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: जब ‘प्रह्लाद’ बना युवक और लपटों ने नहीं किया नुकसान, मथुरा से हैरान कर देने वाला VIDEO

Shagun Chaurasia

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

33 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago