अध्यात्म

Horoscope Today, 24 October 2025 : जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी सफलता, कौन रहे सतर्क

Horoscope Today, 24 October 2025 : शुक्रवार का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। किसी को करियर में तरक्की के मौके मिलेंगे, तो किसी को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं। ग्रहों की चाल के अनुसार आपका दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक साबित होगा। किसी नए प्रोजेक्ट में हाथ डालने से पहले अच्छी तरह विचार करें।

वृष राशि (Taurus)

आपकी प्रतिष्ठा और सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं। राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ा अवसर मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। नए कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

कर्क राशि (Cancer)

आज कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। नौकरी या व्यापार से जुड़ा कोई नया अवसर मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo)

दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा और भागदौड़ अधिक हो सकती है। तनाव से बचने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में पूर्व में किए गए काम का सम्मान मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन आपके लिए सफलता का संदेश लेकर आया है। घर में शुभ आयोजन हो सकता है। जो लोग विदेश में पढ़ाई या नौकरी का सपना देख रहे हैं, उन्हें कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

तुला राशि (Libra)

आपका दिन सुखद रहेगा। परिवार और काम दोनों में संतुलन बना रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभकारी सिद्ध होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। पुरानी सेहत संबंधी समस्या दोबारा परेशान कर सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius)

आज धैर्य और संयम से काम लेना आपके लिए लाभकारी रहेगा। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है।

मकर राशि (Capricorn)

आज खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। मानसिक रूप से थोड़ा विचलित महसूस कर सकते हैं, लेकिन दिन के अंत तक राहत मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई निर्णय आपके पक्ष में जा सकता है। जीवनसाथी से किसी मामूली बात पर मतभेद हो सकता है, इसलिए संवाद बनाए रखें। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे।

ये भी पढ़े - Chardham Yatra 2025: शुभ मुहूर्त में गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

मीन राशि (Pisces)

आज के दिन कामकाज में राहत मिलेगी और पुराने तनाव दूर होंगे। संतान के साथ अच्छा समय बिताएंगे। ऑनलाइन लेनदेन या खरीदारी में सावधानी बरतें, धोखाधड़ी की संभावना है। घरेलू मामलों को शांतिपूर्वक सुलझाएं।

Shweta Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago