Houthis capture Mocha Yemen Red Sea: ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के अहम बंदरगाह शहर मोचा पर कब्जा कर लिया है। यमन सरकार के तीन अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट से 50 मील से भी कम दूरी पर स्थित मोचा में गुरुवार सुबह सरकारी बलों के पीछे हटने और हूती लड़ाकों के प्रवेश की खबरें सामने आईं। सोशल मीडिया पर भी हूतियों की तस्वीरें और वीडियो सामने आए।
हालांकि, हूतियों से लड़ रहे नेशनल रेजिस्टेंस फ्रंट ने कहा कि उसके कमांडर ने सैन्य टुकड़ी के साथ शहर में प्रवेश किया है। संगठन के अनुसार, एंटी-हूती गठबंधन के साथ मिलकर मोचा की सुरक्षा मजबूत की जा रही है। उसने हूती नौसैनिक बलों से झड़प का भी दावा किया।
यमन के सैन्य सूत्रों के मुताबिक हूती बाब-अल-मंदेब पर प्रभाव बढ़ाने के करीब हैं और मोचा व धुबाब जैसे तटीय शहरों पर पकड़ मजबूत कर रहे हैं। यह जलमार्ग यमन को जिबूती और इरिट्रिया से अलग करता है और खाड़ी देशों से तेल-ईंधन व एशिया जाने वाले सामान की आवाजाही के लिए बेहद अहम है।
हाल के दिनों में हूतियों और सऊदी समर्थित यमनी सरकारी बलों के बीच संघर्ष तेज हुआ है। 2022 का UN मध्यस्थता वाला सीजफायर अब कमजोर पड़ता दिख रहा है। हूतियों ने सऊदी हमलों का दावा किया, जिसकी रियाद ने पुष्टि नहीं की। वहीं खमिस मुशैत में 24 घंटे में चौथी बार इमरजेंसी अलर्ट जारी हुआ। सऊदी गठबंधन के मुताबिक हालिया हूती हमलों में चार दक्षिणी शहरों में 73 से ज्यादा लोग घायल हुए। हूतियों ने एयरबेस और तेल ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया।
ये भी पढ़े: BRICS से पहले भारत में रूस की बड़ी विमान डील की तैयारी, 105 विमानों पर नजर
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…