Humayun Kabir Son Detained
Humayun Kabir Son Detained: तृणमूल कांग्रेस के बागी विधायक और जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर की मुश्किलें अचानक बढ़ गई हैं। रविवार सुबह से ही पश्चिम बंगाल के शक्तिनगर इलाके में स्थित उनके आवास पर भारी हंगामे की स्थिति बन गई, जब पुलिस ने पूरे घर को घेर लिया। कुछ ही देर बाद पुलिस ने हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आज़ाद उर्फ़ रॉबिन को हिरासत में ले लिया। रॉबिन पर आरोप है कि उन्होंने अपने पिता की सुरक्षा में तैनात पुलिस कांस्टेबल के साथ मारपीट की है।
मुर्शिदाबाद पुलिस के अनुसार, हुमायूं कबीर के निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) कांस्टेबल जुम्मा खान ने रविवार सुबह शक्तिपुर पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि जब कांस्टेबल ने घर जाने के लिए छुट्टी मांगी, तो विधायक के बेटे रॉबिन से उनकी बहस हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। यह घटना कथित तौर पर हुमायूं कबीर के ग्राउंड फ्लोर स्थित कार्यालय में कई लोगों की मौजूदगी में हुई।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, उस समय हुमायूं कबीर अपने विधायक कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। इसी दौरान सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल छुट्टी मांगने अंदर पहुंचे। छुट्टी को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोप है कि कांस्टेबल के साथ धक्का-मुक्की और थप्पड़ तक की नौबत आ गई। इसी बीच रॉबिन मौके पर पहुंचे और कथित तौर पर कांस्टेबल की पिटाई कर दी। इसके बाद कांस्टेबल सीधे पुलिस थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हुमायूं कबीर के घर पर छापा मारा और उनके बेटे को हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि घर और कार्यालय के CCTV फुटेज जब्त कर लिए गए हैं, जिन्हें दो पेन ड्राइव में सुरक्षित किया गया है। इन्हीं फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
बेटे को हिरासत में लिए जाने के बाद हुमायूं कबीर ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने उनके घर के आसपास कोई भी गलत कार्रवाई की, तो वह बहरामपुर जिला पुलिस कार्यालय का घेराव करेंगे। हुमायूं का दावा है कि कांस्टेबल ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और जरूरत पड़ने पर वे CCTV फुटेज सबूत के तौर पर पेश करेंगे।
इस पूरे मामले पर तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता अरूप चक्रवर्ती ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर कोई पुलिसकर्मी पर हाथ उठाता है, तो कानून अपना काम करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि हुमायूं कबीर खुद मान चुके हैं कि हाथापाई हुई है, ऐसे में पुलिस कार्रवाई स्वाभाविक है।
गौरतलब है कि हुमायूं कबीर तृणमूल छोड़कर अपनी अलग पार्टी बना चुके हैं, लेकिन उनका बेटा गुलाम नबी आज़ाद अभी भी तृणमूल कांग्रेस से जुड़ा हुआ है और बेलडांगा-2 पंचायत समिति में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर है। ऐसे में यह मामला अब सिर्फ कानून व्यवस्था का नहीं, बल्कि सियासी तनाव का भी रूप लेता दिख रहा है। अब सबकी नजर पुलिस जांच और CCTV फुटेज पर टिकी है, क्या सच सामने आएगा, या यह मामला और बड़ा सियासी तूफान बनेगा?
ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तूफान जारी, चौथे हफ्ते भी नहीं थमी रफ्तार, 700 करोड़ क्लब में एंट्री
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…