Breaking

हैदराबाद में जिम ट्रेनर के मुक्के से DRDO कर्मचारी की मौत, महिला से बदसलूकी को लेकर हुआ था विवाद

Hyderabad: हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली इलाके में महिला से कथित बदसलूकी को लेकर हुए विवाद में 55 वर्षीय DRDO कर्मचारी की मौत हो गई। आरोप है कि बहस के दौरान एक जिम ट्रेनर ने कर्मचारी के चेहरे पर मुक्का मार दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में निजी सहायक के पद पर कार्यरत था।

महिला से बदसलूकी के आरोप पर हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार शाम करीब 7:30 से 8 बजे के बीच एक रिहायशी इमारत में हुई। कर्मचारी पहली मंजिल पर रहता था, जबकि 23 वर्षीय महिला दूसरी मंजिल पर रहती थी।

आरोप है कि कर्मचारी महिला के घर गया और उसके साथ बदसलूकी की। महिला के शोर मचाने पर वह वहां से भाग गया। कुछ देर बाद पड़ोस में रहने वाला जिम ट्रेनर पहुंचा। महिला को रोता देखकर उसने वजह पूछी और घटना की जानकारी मिलने पर दोनों कर्मचारी के पास गए।

बहस के दौरान मारा मुक्का, अस्पताल में मौत

पुलिस अधिकारी के अनुसार, बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और जिम ट्रेनर ने कथित तौर पर कर्मचारी के चेहरे पर मुक्का मार दिया। इससे वह फर्श पर गिर पड़ा। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किए दो अलग-अलग मामले

चिक्कड़पल्ली पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर जिम ट्रेनर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है, जो हत्या की श्रेणी में नहीं आता। वहीं, 23 वर्षीय महिला की शिकायत पर मृत कर्मचारी के खिलाफ कथित बदसलूकी का दूसरा मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़े: महाराष्ट्र में दिनदहाड़े युवक की हत्या, पहले कार से स्कूटी को मारी टक्कर, फिर हॉकी स्टिक और लोहे की रॉड से किया हमला

Tanisha Verma

Recent Posts

दाऊद के भाई इकबाल कासकर के मामले में ED का एक्शन, ठाणे के फ्लैट पर फिर कब्जा

Iqbal Kaskar Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर…

9 hours ago

Doosra Review: विवादों के बीच रिलीज हुई फिल्म, जानें क्या हैं इसकी खूबियां और कमियां

Doosra Movie Review: क्रिकेट के मैदान पर मिली एक ऐतिहासिक जीत किसी की जिंदगी बदलने…

9 hours ago

जॉर्डन के चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान फायरिंग, 7 की मौत और 34 घायल

Jordan Church Shooting: जॉर्डन के कराक शहर में एक चर्च के अंदर अंतिम संस्कार के…

10 hours ago

Karwa Chauth 2026: बाजार से न खरीदें महंगी थाली, घर पर इन 5 तरीकों से करें सजावट

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है।…

11 hours ago

‘जवाबदेही चाहिए, फोटो-ऑप नहीं’, चीन पर ITBP चीफ के बयान के बाद खड़गे के PM मोदी से सवाल

Mallikarjun Kharge: भारत-चीन सीमा पर तनाव को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए…

11 hours ago