Hyderabad: हैदराबाद के नागोले इलाके में 9 दिन से लापता एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव 100 फीट रोड के पास एक सुनसान इलाके में मिला। पुलिस के मुताबिक, महिला के हाथ और पैर गायब थे। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अंग मौत से पहले गायब हुए या बाद में।
मृतका की पहचान मणिकेश्वर नगर निवासी मंगम्मा के रूप में हुई है। वह उस्मानिया यूनिवर्सिटी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में रहती थी और परिवार की आर्थिक मदद के लिए कैटरिंग का काम करती थी। नागोले इंस्पेक्टर मकबूल जानी के अनुसार, डायल 100 के जरिए पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली। अरुण नामक व्यक्ति खुले में शौच के लिए गया था, तभी उसकी नजर शव पर पड़ी और उसने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया, फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पास मिले आधार कार्ड से महिला की पहचान हुई, जिसके बाद परिवार को सूचना दी गई।
पुलिस के मुताबिक, मंगम्मा 29 सितंबर को काम के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद परिजनों ने उस्मानिया यूनिवर्सिटी पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। करीब नौ दिन बाद उसका शव नागोले के सुनसान इलाके में मिला।
इंस्पेक्टर मकबूल जानी ने बताया कि पुलिस इस संभावना की भी जांच कर रही है कि आवारा कुत्तों या अन्य जानवरों के कारण शरीर के अंग गायब हुए हों। फिलहाल मौत के कारण और किसी आपराधिक साजिश की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस घटनास्थल और आसपास से मिले सबूतों के आधार पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट से मौत की वजह और परिस्थितियों का पता लगाने में मदद मिलेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े: भारतीय गणितज्ञ महेश काकड़े को मिला 2026 रामानुजन पुरस्कार, नंबर थ्योरी में शोध के लिए सम्मान
RBI GDP Growth: भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अच्छी खबर दी…
300-Year-Old Marble Statue: इंग्लैंड के विल्टशायर में कबाड़ और पुरानी चीजों के एक यार्ड से…
WTC 12 Teams: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के अगले चक्र में बड़ा बदलाव देखने को…
Western Pacific Three Storms: पश्चिमी प्रशांत महासागर में इस समय तीन ट्रॉपिकल सिस्टम एक साथ…
Latur Drought: महाराष्ट्र का लातूर जिला सूखे की गंभीर स्थिति से गुजर रहा है। बारिश…
BPSC 72nd PT Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (PT)…
View Comments