मनोरंजन

मैं मुस्लिम हूं लेकिन…, एक्स गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप को लेकर अमाल मलिक का बड़ा खुलासा

Amaal Mallik: म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर अमाल मलिक अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात करते हैं। अब अमाल ने अपनी एक्स कर्लफ्रेंड को लेकर बताया कि वो उन्हें इसलिए छोड़कर चली गईं क्योंकि उनके परिवार वाले नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी किसी मुस्लिम और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े शख्स से शादी करे।

‘मुश्किल समय से गुजर रहा था’

अमाल ने सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘पहली बार मैं अपने रिलेशनशिप के बारे में बात कर रहा हूं। लेकिन मुझे लगता है कि अब समय आ गया है। उन्होंने कहा कि कबीर सिंह में काम करना मेरा सबसे बड़ा हार्टब्रेक है। यह सब इसलिए क्योंकि मैं इमोशनली काफी मुश्किल समय से गुजर रहा था। जिसके साथ मैं रिलेशनशिप में वो लड़की उस वक्त किसी और से शादी करने वाली थी।’

‘धर्म और करियर के खिलाफ थे उनके पेरेंट्स’

अमाल ने बताया, ‘हम 2014 से 2019 तक रिलेशनशिप में थे, लेकिन उनके पैरेंट्स मेरे धर्म और करियर के खिलाफ थे। वो नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी किसी ऐसे शख्स के साथ रहे जो इंडस्ट्री से हो। मैं परफॉर्म करने वाला था कि उसका फोन आया और कहा कि मैं शादी कर रही हूं। अमाल (Amaal Mallik) ने आगे कहा कि अगर मैं उसके पास जाता तो वह भागने के लिए तैयार थीं, लेकिन मुझे लगता है कि ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का शाहरुख मेरे अंदर जाग गया और मैंने कहा कि अगर तुम्हारे पैरेंट्स मेरा धर्म एक्सेप्ट नहीं करते और ना मेरे करियर की तो तुम्हें ऑल द बेस्ट।’

यह भी पढ़ें: धर्मांतरण का सिंडिकेट चलाने वाले छांगुर बाबा के नाम पर जमीन नहीं, तो किसके नाम पर खरीदता था प्रॉपर्टी?

अमाल ने कहा, ‘उस इंसिडेंट ने मुझे तोड़ दिया था। लोगों के मन है कि मैं मुस्लिम हूं, लेकिन सच यह है कि मेरे पिता मुस्लिम हैं। वहीं मेरी मां सारस्वत हैं ब्राह्मण हिंदू। मुझे जब भी कुछ अजीब लगता था तो मैं माउंट मैरी जाता था। हम भगवान पर विश्वास करते हैं, लेकिन भगवान से डरते नहीं हैं। किसी एक धर्म को लेकर कोई कट्टर फीलिंग नहीं है। अमाल (Amaal Mallik) ने कहा कि मेरे रिश्ते में उन्हें धर्म से ज्यादा इंडस्ट्री से दिक्कत थी। वो जाट थे। जब उन्होंने कहा कि तुम इस्लाम बैकग्राउंड से हो तो मैंने कहा मुझमें इस्लाम का आई भी नहीं है। मैं कर्मा में विश्वास करता हूं और सभी धर्मों की रिस्पेक्ट करते हैं।’

यह भी देखें: Radhika Yadav Case: बेटी की मौत का आरोप पिता पर Deepak Yadav रिमांड पर, जानिए पूरा मामला |

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago