ICC News: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की एडिनबर्ग में हुई सालाना बैठक में क्रिकेट जगत से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। ICC ने अमेरिका और कनाडा के क्रिकेट बोर्ड पर लगा निलंबन फिलहाल जारी रखने का फैसला किया, जबकि फ्रांस क्रिकेट को भी नोटिस जारी किया गया है। वहीं, मॉरीशस क्रिकेट फेडरेशन को नया एसोसिएट सदस्य बनाकर ICC ने अपने सदस्य देशों की संख्या बढ़ाकर 111 कर दी है।
आईसीसी ने फिलहाल अमेरिका और कनाडा के क्रिकेट बोर्डों पर लगा निलंबन नहीं हटाया है। अमेरिका सितंबर 2025 और कनाडा जून 2026 से निलंबित हैं। दोनों बोर्डों को पहले अपने प्रशासनिक और आंतरिक मुद्दे सुलझाने होंगे, तभी सदस्यता बहाल करने पर फैसला लिया जाएगा।
आईसीसी की बैठक में साफ किया गया कि वनडे क्रिकेट को 50 ओवर से घटाकर 40 ओवर करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। वहीं, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का दायरा बढ़ाने की भी फिलहाल कोई योजना नहीं है। बैठक में क्रिकेट के भविष्य और खेल को बेहतर बनाने के सुझावों पर भी चर्चा हुई, जबकि मीडिया पार्टनर जियोस्टार ने अपनी विशेष प्रस्तुति भी दी।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…