अध्यात्म

ग्रह कमजोर तो बीमारी पास! जानें अपने स्वास्थ्य को सुरक्षित करने के आसान उपाय और कैसे बचें

Health Astrology : ज्योतिष शास्त्र में कुंडली के ग्रहों और उनकी स्थिति के आधार पर यह बताया जाता है कि व्यक्ति को कौन-सी बीमारियां हो सकती हैं। इसी को हेल्थ एस्ट्रोलॉजी या मेडिकल एस्ट्रोलॉजी कहते हैं।

इसमें यह देखा जाता है कि अगर कुंडली में कोई ग्रह कमजोर है, तो उससे जुड़ी बीमारी हो सकती है। हर ग्रह से किसी न किसी तरह की बीमारी जुड़ी होती है।

यह बीमारियां यह भी संकेत देती हैं कि ग्रह कमजोर हो रहा है। अगर समय रहते ग्रह को मजबूत करने के उपाय किए जाएं, तो भविष्य में समस्याएं कम हो सकती हैं। अगर ग्रह कमजोर छोड़ दिए जाएं, तो जीवन में कई परेशानियां बढ़ सकती हैं।

ग्रह और उनसे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं और उपाय

1. सूर्य ग्रह

कमजोर होने पर: सिर, मस्तिष्क, हृदय, आंख, कान और नसों से जुड़ी बीमारियां।

उपाय: रोजाना सूर्य को जल अर्पित करें, सूर्य मंत्र का जाप करें और हर रविवार सूर्य स्त्रोत पढ़ें।

2. चंद्र ग्रह

कमजोर होने पर: नींद न आना, मानसिक परेशानी, तनाव, पानी से डर, अवसाद। निर्णय लेने में कठिनाई।

उपाय: सोमवार को शिव जी की पूजा करें, चावल, दूध, दही, मिश्री, चांदी, मोती आदि सफेद चीजें दान करें।

3. शनि ग्रह

कमजोर होने पर: वात-कफ रोग, कैंसर, सांस की बीमारियां, हड्डियों की परेशानी।

उपाय: शनिवार को शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें और हनुमान चालीसा पढ़ें।

4. राहु ग्रह

कमजोर होने पर: एलर्जी, इंफेक्शन, हृदय रोग, विषजनित रोग, हाथ-पैर में दर्द।

उपाय: राहु बीज मंत्र ‘ॐ रां राहवे नमः’ का जाप करें।

5. केतु ग्रह

कमजोर होने पर: त्वचा की समस्या, पाचन संबंधी परेशानी।

उपाय: कुत्ते को रोटी खिलाएं, कालाष्टमी पर काल भैरव की पूजा करें, केले के पत्ते पर चावल का भोग लगाएं।

6. मंगल ग्रह

कमजोर होने पर: निस्तेज, आलसी, ऊर्जाहीन, पित्त विकार, त्वचा रोग, टायफाइड, अपेंडिक्स।

उपाय: मंगलवार का व्रत करें, हनुमान चालीसा पढ़ें, गरीब को मसूर की दाल दान करें।

7. बुध ग्रह

कमजोर होने पर: वात, पित्त, कफ रोग, नाक और गले की बीमारियां।

उपाय: बुधवार को गणेश जी की पूजा करें और गायों को हरी घास खिलाएं।

8. गुरु ग्रह

कमजोर होने पर: पेट की बीमारी, गठिया, कमर और जोड़ों में दर्द, शरीर में सूजन।

उपाय: गुरुवार का व्रत करें, भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले रंग के फल, चना, गुड़ दान करें।

9. शुक्र ग्रह

कमजोर होने पर: वात और कफ रोग, संतान समस्या, गुप्त रोग।

उपाय: शुक्रवार को दही, खीर, ज्वार, इत्र, रंग-बिरंगे कपड़े, चांदी और चावल दान करें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): इस चैनल की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी केवल सामान्य जागरूकता हेतु है, इसे चिकित्सकीय सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी बीमारी, उपचार या दवा के लिए हमेशा योग्य चिकित्सक से परामर्श लें। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए News India 24×7 उत्तरदायी नहीं है।

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago