Tulsi Vastu Tips : आपके घर में भी है तुलसी पौधा, तो भूलकर भी नहीं करें ऐसी गलती, जानें क्या..

Tulsi Vastu Tips : भारत के लोगों के लिए तुलसी सिर्फ एक मात्र पौधा नहीं है, बल्कि यह एक पवित्र आस्था और विश्वास का प्रतीक है। भगवान विष्णु को तुलसी बहुत प्रिय होती है। लेकिन अगर आपके घर में तुलसी के पौधे के आस0पास गंदगी, लोहे-प्लास्टिक के बर्तन, कांटेदार पौधे, जूते-चप्पल या अशुद्ध वस्तुएँ रखते हैं, तो यह न केवल धार्मिक दृष्टि से तो गलत है ही साथ ही वैज्ञानिक दृष्टि से भी पौधे और वातावरण दोनों को नुकसान पहुँचाता है।

इसलिए तुलसी के पास हमेशा पवित्रता बनाए रखें और केवल शुभ वस्तुएँ ही अर्पित करें। तभी घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

आइए विस्तार से जानते हैं कि तुलसी के पास कौन-कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए और इसके पीछे क्या धार्मिक एवं वैज्ञानिक कारण बताए गए हैं।

लोहे या प्लास्टिक के बर्तन

तुलसी के पास लोहे और प्लास्टिक के बर्तन रखना शुभ नहीं माना जाता। लोहे को भारी धातु और प्लास्टिक को अपवित्र वस्तु माना गया है। तुलसी के पास इन्हें रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

झूठे बर्तन या कचरा

धार्मिक मान्यता है कि कभी भी तुलसी के पास झूठे बर्तन, कचरा या गंदगी न रखें। तुलसी शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक है, जबकि कचरा नकारात्मकता और अशुद्धि का।  वैज्ञानिक कारण भी यही कहता है कि गंदगी की वजह से कीड़े-मकौड़े पनपते हैं, जो पौधे को नुकसान पहुंचाते हैं।

कांटेदार पौधे

शास्त्रों में कांटेदार पौधों को क्रोध, विवाद और नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बताया गया है इसलिए तुलसी के पास भूलकर कर भी कांटेदार पौधे नहीं लगाए ।वास्तु शास्त्र के अनुसार कांटेदार पौधों की ऊर्जा और तुलसी की ऊर्जा आपस में टकराती है, जिससे घर में शांति भंग हो सकती है।

मृत या सूखे पत्ते

विज्ञान के अनुसार, सड़े-गले पत्ते बैक्टीरिया और फंगस पैदा करते हैं, जो आसपास के पौधों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

टूटी-फूटी मूर्तियाँ

तुलसी के पास कभी भी टूटी-फूटी मूर्तियाँ, अशुभ प्रतीक या पुराने, बेकार धार्मिक सामान नहीं रखना चाहिए।यह घर में नकारात्मक ऊर्जा लाते हैं।वास्तु शास्त्र कहता है कि टूटे धार्मिक प्रतीक दुर्भाग्य का कारण बनते हैं।

ये भी पढ़े : भारत में भगवान गणेश के प्रसिद्ध मंदिर कौन-कौन से है? 

Kajal Sharma

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

5 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

5 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

7 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

8 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

8 hours ago