Sunil Bansal
हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश कार्यालय में रविवार को एक अहम बैठक हुई। इस मीटिंग में पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुनील बंसल भी शामिल हुए। इस दौरान बंसल ने प्रदेश में चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की टोली के साथ बातचीत की।
बता दें कि लंबे वक्त तक उत्तर प्रदेश के संगठन महासचिव की जिम्मेदारी निभाने वाले सुनील बंसल के कंधों पर इस वक्त तेलंगाना में बीजेपी को विजय दिलाने की जिम्मेदारी है। पार्टी ने उन्हें तेलंगाना का प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही बंसल के पास ओडिशा और पश्चिम बंगाल की भी जिम्मेदारी है। साथ ही वे बीजेपी युवा मोर्चा के भी प्रभारी हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल पिछले दिनों कर्नाटक के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कलबुर्गी स्थित श्री सत्य साई यूनिवर्सिटी में एक राष्ट्र, एक चुनाव को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। बंसल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जैसे विशाल देश में बार-बार चुनाव होना बड़ी चुनौती बन गया है। अब देश चाहता है कि एक साथ चुनाव हो।
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…