Thursday, Oct 15

होम = News Latest = CJP के प्रदर्शन में शामिल होने वाले एक्टर इमरान खान को छोड़ना होगा भारत, नोटिस हुआ जारी

CJP के प्रदर्शन में शामिल होने वाले एक्टर इमरान खान को छोड़ना होगा भारत, नोटिस हुआ जारी

Imran Khan India Exit Notice: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमिग्रेशन जांच के दायरे में आ गए हैं। अमेरिकी नागरिकता रखने वाले इमरान को कथित तौर पर 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया है। यह मामला 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से जुड़ा है, जहां पुलिस ने इमरान समेत सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया था।

SIR के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए थे इमरान खान

मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में प्रदर्शनकारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थन में जुटे थे। इस दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई थी। इमरान खान को उसी शाम रिहा कर दिया गया था। अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी किया है। पीटीआई के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि आव्रजन और विदेशी नागरिक अधिनियम के कथित उल्लंघन के आरोप में अमेरिकी नागरिक इमरान खान को भारत छोड़ने के लिए कहा गया है।

इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश

मुंबई पुलिस ने15 अक्टूबर को अभिनेता इमरान खान को नोटिस जारी कर 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने के लिए कहा है। पुलिस के मुताबिक, भारतीय नागरिक न होने के बावजूद राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में उनके खिलाफ प्रवासन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने दावा किया है कि इमरान अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास ओसीआई (OCI) कार्ड है। सोमैया ने आरोप लगाया कि राजनीतिक प्रदर्शन में हिस्सा लेकर उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया और अधिकारियों से उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए हिरासत व निर्वासन पर विचार करने की मांग की।

ये भी पढ़ें: आमिर खान की भांजी ने दिखाए चोट के निशान, बोलीं- ये नर्क की तरह दर्दनाक

ध्रुव राठी को हिरासत से छोड़ा, CJP प्रदर्शन में जाने पर फिर बढ़ सकती हैं मुश्किलें

बंगाल