मनोरंजन

मुंबई प्रदर्शन में इमरान खान हिरासत में, बहन जैन मैरी समेत 400 लोग डिटेन

Imran Khan Detained Mumbai Protest: मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में शनिवार, 10 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन के दौरान बॉलीवुड एक्टर इमरान खान समेत करीब 400 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। यह प्रदर्शन CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इमरान की बहन जैन मैरी खान को भी पुलिस ने डिटेन किया।

अगस्त क्रांति मैदान में सुरक्षा बढ़ाई गई

मुंबई में प्रदर्शन के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे CJP आंदोलन के समर्थन में भी लोग जुटे। मुंबई पुलिस ने अगस्त क्रांति मैदान के आसपास बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर गामदेवी पुलिस स्टेशन पहुंचाया गया।

फिलहाल, इमरान खान को हिरासत में लेने की वजह और पुलिस की आगे की कार्रवाई के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस वैन में जाते दिखे इमरान खान

घटना के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें इमरान खान के साथ धक्का-मुक्की होती और पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें खींचकर वैन में बैठाते हुए देखा जा सकता है। हिरासत में लिए जाने के बाद इमरान ने अपनी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की। तस्वीर में वह पुलिस वैन के भीतर शांत और बेफिक्र अंदाज में नजर आए। उन्होंने इस घटना पर तंज भी कसा।

इससे पहले जुलाई में NEET प्रदर्शन के दौरान मुंबई में फिल्म अभिनेत्री आयशा खान को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया था। उस दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की हुई थी। उनके भाई और दोस्तों को भी डिटेन किया गया था, हालांकि बाद में सभी को छोड़ दिया गया। अब इमरान खान के साथ भी प्रदर्शन के दौरान धक्का-मुक्की की घटना सामने आई है।

भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म में करेंगे वापसी

इमरान खान जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करने की तैयारी में हैं। वह भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म 'अधूरे हम अधूरे तुम' में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि यह रोमांटिक फिल्म दिसंबर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में इमरान पहली बार भूमि के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। रोमांटिक फिल्मों से पहचान बनाने वाले इमरान की वापसी को लेकर उनके प्रशंसकों में उत्सुकता है।

ये भी पढ़े: फ्लाईदुबई विमान में भारतीय पायलट पर हमले की जांच करेगी NIA, बड़ी साजिश की आशंका

Tanisha Verma

View Comments

Recent Posts

दिल्ली मेट्रो बंदी और प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट में रविवार को सुनवाई, अवमानना याचिका भी शामिल

Supreme Court Delhi Metro Contempt Plea: सुप्रीम कोर्ट रविवार, 11 अक्टूबर को विशेष सुनवाई करेगा।…

3 hours ago

CJP का ऐलान- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर पीछे हटने को तैयार नहीं, रविवार को फिर होगा प्रदर्शन

CJP Protest Delhi: दिल्ली में शनिवार को हुए प्रदर्शन के बाद कॉकroach जनता पार्टी (CJP)…

4 hours ago

यूक्रेन पर भीषण रूसी हमला, 15 की मौत; ट्रंप के डीजल समझौते पर जेलेंस्की नाराज

Russia Ukraine Attack: रूस ने यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी शहर जापोरिज्जिया में रिहायशी इमारतों को निशाना…

4 hours ago

फ्लाईदुबई विमान में भारतीय पायलट पर हमले की जांच करेगी NIA, बड़ी साजिश की आशंका

NIA Investigation FlyDubai Pilot Attack: केंद्र सरकार ने फ्लाईदुबई की उड़ान में भारतीय पायलट कैप्टन…

5 hours ago

योगी ने स्वीकार की अखिलेश की चुनौती, बोले- ‘आप भी भरिए नामांकन, मैं तैयार हूं’

CM Yogi Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अयोध्या को लेकर सियासी बयानबाजी तेज…

6 hours ago

वाराणसी: पिता का अंतिम संस्कार करने पहुंचे युवक को मणिकर्णिका घाट पर लट्ठे से पीटा, 6 गिरफ्तार

Varanasi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित मणिकर्णिका घाट पर मारपीट का एक वीडियो सामने आया…

7 hours ago