खेल

IND vs ENG 5th Test Update : भारत की वापसी की उम्मीद यशस्वी जायसवाल पर, मैच का आज तीसरा दिन

IND vs ENG Test : भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्‍ट (The Oval )मैदान पर खेला जा रहा है। आज मुकबाले का तीसरा दिन है। ओवल टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 75 रन बना लिए हैं। टीम की बढ़त 52 रन की हो गई है। यशस्वी जायसवाल 51 और आकाश दीप 4 रन बनाकर नाबाद हैं। शनिवार को दोपहर 3:30 बजे से तीसरे दिन का खेल शुरू होगा।

इंग्लैंड ने पहली पारी में 247 रन बनाए

शुक्रवार को मुकाबले के दूसरे दिन इंग्लैंड ने पहली पारी में 247 रन बनाए। टीम को भारत की पहली पारी के स्कोर 224 रन के आधार पर 23 रन की बढ़त मिली। इंग्लैंड से जैक क्रॉली ने 64 और हैरी ब्रूक ने 53 रन की पारी खेली। भारत से प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज को 4-4 विकेट मिले। इससे पहले कल पहले सेशन में करुण नायर के 57 रन की बदौलत भारत ने 224 रन बनाए। इंग्लैंड से गस एटकिंसन ने 5 विकेट झटके। जोश टंग को 3 विकेट मिले।

भारतीय टीम अगर यह मैच जीतना है तो उसे बड़ा स्कोर बनाना होगा। जायसवाल को लंबी पारी खेलनी होगी। वहीं, गिल और नायर को भी टिकना होगा। दोनों ही टीमों के अहम खिलाड़ी गायब हैं—जहाँ भारत के पास तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह और विकेटकीपर ऋषभ पंत नहीं हैं, वहीं मेज़बान टीम के कप्तान बेन स्टोक्स भी इस मैच में नहीं खेल पा रहे हैं।

जस्सी की विदाई पर भावुक हुए सिराज

जसप्रीत बुमराह को भारतीय टीम से रिलीज कर दिया गया है। उनकी विदाई पर मोहम्मद सिराज भावुक हो गए। उन्होंने बीसीसीआई टीवी से बातचीत करते हुए यह खुलासा किया कि उन्होंने जसप्रीत बुमराह से पूछा कि क्यों जा रहे हैं। जब वह पांच लेकर आएंगे तो किसे गले लगाएंगे। बुमराह ने कहा कि वह यही हैं तुम पांच विकेट लो।

इंडिया टीम

यशस्वी जयसवाल,  केएल राहुल,  साई सुदर्शन,  शुबमन गिल (कप्तान),  करुण नायर,  रवींद्र जड़ेजा,  ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर),  वाशिंगटन सुंदर,  आकाश दीप,  प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

इंग्लैंड टीम

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रुक,  जैकब बेथेल, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स,  गस एटकिंसन, जेमी ओवरटन, जोश टंग

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

11 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

11 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

12 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

12 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

12 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

12 hours ago