टी20 सीरीज का 5वां मैच आज भारत-न्यूजीलैंड के बीच
IND vs NZ Match: भारत और न्यूजीलैंड बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को तिरुवनन्तपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले सीरीज के 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं। सबकी निगाहें भारतीय ओपनर संजू सेमसन पर रहेंगी। तिरुवनंतपुरम का ग्रीनफील्ड स्टेडियम संजू का होम ग्राउंड है। वह अभी तक इस सीरीज के चारों मैचों में फ्लॉप रहे हैं।
ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम के बाहर भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का 50 फीट ऊंचा कटआउट लगा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वैसे तो धोनी के फैंस देश में हर जगह हैं, लेकिन दक्षिण में उनको लेकर दीवानगी अलग ही लेवल की है।
ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में अभी तक कुल 4 टी2 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं. यहां पहला टी20 7 नवंबर, 2017 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच ही हुआ था, जिसमें भारत ने 6 रनों से जीत दर्ज की थी। इसके बाद यहां खेले गए दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को 8 विकेट से हराया। तीसरे मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से और चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 44 रनों से हराया। यानी यहां कुल 4 मैचों में से भारत ने 3 जीते और 1 हारा है।
ये भी पढ़ें: टी20 IND vs NZ: चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया, सीरीज़ में न्यूजीलैंड की पहली जीत
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…