देश

Independence Day 2025: क्या यह 78वां या 79वां स्वतंत्रता दिवस? जानिए असली गणना

Independence Day 2025: जैसे-जैसे भारत 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियां कर रहा है, एक पुराना सवाल फिर से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है क्या यह 78वां स्वतंत्रता दिवस है या 79वां?

स्वतंत्रता दिवस का इतिहास

भारत ने 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से आज़ादी प्राप्त की थी। यह दिन हर साल स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों को याद करते हुए गर्व और श्रद्धा से मनाया जाता है। हर साल प्रधानमंत्री लाल किले से तिरंगा फहराते हैं, राष्ट्रगान गाया जाता है और देश को संबोधित किया जाता है। स्कूल, कॉलेज, सरकारी संस्थानों और विभिन्न संगठनों द्वारा देशभक्ति से भरे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जारी किया पत्र

प्रधानमंत्री द्वारा एक पत्र ने इस बात को साफ किया गया है कि देश अपना 79वा स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। पत्र में बोला गया है, “भारत अपने 79वें स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सभी नागरिकों से 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से उनके संबोधन के लिए अपने विचार और सुझाव देने के लिए बुलाया है।”

 

क्या यह 78वां स्वतंत्रता दिवस या 79वां?

इस सवाल को समझने के लिए हमें एक सरल गणना करनी होगी। अगर 15 अगस्त 1947 को पहला स्वतंत्रता दिवस माना जाए, तो 15 अगस्त 1948 दूसरा स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त 1949 तीसरा और इसी क्रम में, 15 अगस्त 2024 78वां स्वतंत्रता दिवस
तो 15 अगस्त 2025 को भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। लेकिन कुछ लोग यह मानते हैं कि गणना 1947 के बाद के वर्ष से शुरू होती है। लेकिन सच यह है कि पहला स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 1947 को ही मनाया गया था, और तब से हर साल एक संख्या जुड़ती गई है।

ये भी पढ़े: अब नोएडा से यमुना एक्सप्रेसवे तक सीधी रफ्तार! एलिवेटेड रोड से सफर होगा आसान

भारत 15 अगस्त 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। यह दिन सिर्फ आज़ादी की याद नहीं, बल्कि उस संघर्ष, बलिदान और आत्मबल की गवाही भी है, जिसने भारत को एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाया।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

11 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

12 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

13 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

13 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

14 hours ago