देश

Independence Day : लाल किले से पीएम मोदी का 103 मिनट का ऐतिहासिक भाषण, युवाओं और आम जनता के लिए कई बड़ी घोषणाएं

Independence Day : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं और राष्ट्रीय सुरक्षा से लेकर अर्थव्यवस्था तक के अहम मुद्दों पर अपने विचार रखे। इस बार पीएम मोदी ने अपने संबोधन का नया रिकॉर्ड बनाया, वे लगातार 103 मिनट तक बोले, जो अब तक का उनका सबसे लंबा भाषण है।

भाषण का नया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पिछले सभी भाषणों की अवधि को पीछे छोड़ते हुए 103 मिनट तक देश को संबोधित किया। 2024 में उन्होंने 98 मिनट तक भाषण दिया था।
2023 में 90 मिनट, 2022 में 82 मिनट और 2021 में 88 मिनट का संबोधन हुआ था। उनका सबसे छोटा भाषण 2017 में हुआ था, जो 56 मिनट का था।

जीएसटी में बड़े बदलाव का ऐलान

पीएम मोदी ने आम जनता को राहत देने के लिए गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) में व्यापक सुधार की घोषणा की। उन्होंने कहा, “इस दिवाली देशवासियों को डबल खुशी मिलेगी। रोजमर्रा की घरेलू वस्तुओं पर जीएसटी दरों में भारी कटौती की जाएगी।” उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार एक नई पीढ़ी का GST सुधार लाने जा रही है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों पर टैक्स का बोझ कम करना है।

युवाओं के लिए रोजगार योजना

प्रधानमंत्री ने युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना शुरू करने का एलान किया। योजना का कुल पैकेज 1 लाख करोड़ रुपये का होगा। निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को ₹15,000 की आर्थिक सहायता मिलेगी।

ये भी पढ़ेHappy Independence Day 2025: PM मोदी ने लाल किले से किया ‘Sudarshan chakra’ मिशन का ऐलान

राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद पर कड़ा रुख

प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि देश की सेना ने दुश्मनों को करारा जवाब दिया। उन्होंने बताया 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने निर्दोष लोगों की धर्म पूछकर हत्या की, महिलाओं के सामने उनके पति, बच्चों के सामने उनके पिता को मार डाला। इस क्रूरता ने पूरे देश को आक्रोश से भर दिया।” ऑपरेशन सिंदूर के बारे में उन्होंने कहा, हमारे जवानों ने दुश्मन की धरती पर सैकड़ों किलोमीटर अंदर घुसकर आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया।”

ये भी पढ़े : प्रधानमंत्री मोदी का हेल्थ अलर्ट : मोटापे से बचने के लिए PM ने दी इस चीज का सेवन कम करने की सलाह

पाकिस्तान को सीधी चेतावनी

पीएम मोदी ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए साफ कहा कि भारत न्यूक्लियर धमकियों से डरने वाला नहीं है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान की नींद आज भी उड़ी हुई है, क्योंकि उन्हें पता है कि नया भारत अपने नागरिकों और सेना की सुरक्षा के लिए हर कदम उठाएगा।
प्रधानमंत्री का यह भाषण एक तरफ जहां जनता को आर्थिक राहत और युवाओं को रोजगार के नए अवसर देने वाला था, वहीं दूसरी ओर यह दुश्मनों को कड़े संदेश और देशवासियों में आत्मविश्वास भरने वाला भी रहा है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

3 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

5 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

5 hours ago