Breaking

एशियन गेम्स 2026 के तीरंदाजी स्पर्धा में साहिल-चिकिता का कमाल, हार के मुंह से छिनकर लाए गोल्ड

India Asian Games 2026 Medals: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए तीरंदाजी से एक और खुशखबरी आई है। साहिल जाधव और चिकिता तानीपार्थी ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में दक्षिण कोरिया को शूट-ऑफ में हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया। चार सेट के बाद दोनों टीमें 157-157 की बराबरी पर थीं, लेकिन निर्णायक शूट-ऑफ में भारत ने 20-19 से बाजी मारकर स्वर्ण अपने नाम कर लिया।

आखिरी शॉट ने बदला मैच का नतीजा

पहले दो सेट के बाद भारत ने 80-78 की बढ़त बना ली थी, लेकिन तीसरे सेट में यह अंतर घटकर सिर्फ एक अंक रह गया और स्कोर 118-117 हो गया। आखिरी सेट में दक्षिण कोरिया ने परफेक्ट 20 का स्कोर किया, जिससे भारत पर दबाव बढ़ गया। चिकिता तानीपार्थी ने 9 का स्कोर किया और भारत हार की कगार पर पहुंच गया। ऐसे में साहिल जाधव के आखिरी शॉट पर 10 अंक जरूरी थे, तभी मुकाबला शूट-ऑफ तक पहुंचा।

चोई के 9 अंक ने की भारत की जीत पक्की

शूट-ऑफ में सबकी नजरें दक्षिण कोरिया के पुरुष तीरंदाज चोई के आखिरी शॉट पर थीं। अगर वह 10 अंक हासिल कर लेते तो मुकाबला आगे बढ़ सकता था, लेकिन दबाव में वह 9 अंक ही जुटा सके। इसके साथ साहिल जाधव और चिकिता तानीपार्थी ने भारत को गोल्ड दिला दिया। शूट-ऑफ में स्कोर बराबर होने पर मिडिल पॉइंट से दूरी के आधार पर विजेता तय किया जाता है।

54 पदकों के साथ भारत की नजरें अब और गोल्ड पर

एशियन गेम्स 2026 के 12वें दिन भारत की पदक तालिका में आर्चरी ने चमक बढ़ा दी है। अब तक आए दोनों मेडल इसी खेल से हैं और दोनों गोल्ड हैं। इसके साथ भारत के खाते में कुल 54 पदक हो गए हैं, जिनमें 8 गोल्ड, 21 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत फिलहाल पदक तालिका में 9वें स्थान पर है।

ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 के आर्चरी मुकाबले में भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास

Sunil Gupta

Recent Posts

साधु की मौत के बाद प्रेमानंद के आश्रम में बड़ा बदलाव, शिष्यों की वेशभूषा के नियम बदले

Premanand Maharaj Ashram Rules: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक शरण दुलारी की…

15 minutes ago

‘हेलो! क्राइम ब्रांच से बोल रहा हूं…’ बुजुर्ग से ₹48 लाख की ठगी, ₹1 करोड़ की FD तुड़वाने पहुंचा तो खुला राज

Kanpur digital arrest scam: कानपुर में खुद को CBI और क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर…

30 minutes ago

फ्लाईदुबई के भारतीय कप्तान ने होने से रोका ‘दूसरा 9/11’ हमला, 180 यात्रियों की बचाई जान

Flydubai FZ1073 Indian Pilot: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में…

47 minutes ago

किसानों के लिए बड़ी खबर, रबी की 6 फसलों के MSP में बढ़ोतरी; जानिए गेहूं से लेकर सरसों तक का नया भाव

केंद्र सरकार ने रबी फसलों की खेती करने वाले किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य…

56 minutes ago

‘तीसरी बार गलती नहीं करेगी नंदीग्राम की जनता’, जेल से बाहर आते ही मिलन प्रधान का CM शुभेंदु पर हमला

Milan Pradhan interim bail: नंदीग्राम उपचुनाव से पहले कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को कलकत्ता हाईकोर्ट…

1 hour ago