Wednesday, Sep 30

होम = Breaking = एशियन गेम्स 2026 के आर्चरी मुकाबले में भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026 के आर्चरी मुकाबले में भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास

by | Sep 30, 2026 | Breaking, News Top

India Women Compound Archery Gold: एशियन गेम्स 2026 में भारत के गोल्ड मेडल की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। बुधवार को भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में चीन को 238-234 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ आर्चरी में भारत ने एक और गोल्ड हासिल किया।

भारत ने चीन पर ऐसे बनाई बढ़ता

भारतीय महिला कंपाउंड टीम में ज्योति सुरेखा, चिकिता तनिपार्थी और पृथिका प्रदीप शामिल हैं। फाइनल मुकाबले में टीम ने शुरुआत से ही सटीक निशाने लगाते हुए चीन पर बढ़त बनाए रखी। पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा ने पूरे मुकाबले में एक भी निशाना नहीं चूका। भारत ने कुल 238 अंक हासिल किए, जो महिला कंपाउंड टीम के वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर की बराबरी है। इस प्रदर्शन के साथ भारतीय तिकड़ी ने न केवल गोल्ड मेडल जीता, बल्कि आर्चरी में अपनी मजबूत मौजूदगी भी दर्ज कराई।

11वें दिन 24 गोल्ड पर रहेंगी नजरें

एशियन गेम्स के 11वें दिन भारत के लिए पदकों की दौड़ जारी रहेगी। बुधवार को कुल 24 गोल्ड मेडल दांव पर होंगे, जिससे पदक तालिका में कई देशों की स्थिति बदल सकती है। भारत अब तक 7 गोल्ड, 21 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज समेत कुल 53 मेडल जीत चुका है। भारतीय दल पदक तालिका में 9वें स्थान पर है और 11वें दिन कई स्पर्धाओं में पदक की उम्मीद रहेगी।

साइक्लिंग में सबसे ज्यादा 5 गोल्ड पर नजर

एशियन गेम्स में आज कुल 24 गोल्ड मेडल इवेंट होंगे। इनमें साइक्लिंग ट्रैक में सबसे ज्यादा 5 स्वर्ण पदक दांव पर हैं। वहीं रेसलिंग और जूडो में 4-4 गोल्ड मेडल के लिए मुकाबले होंगे।

ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स: महिला 4×400 मीटर रिले में भारत को एथलेटिक्स गोल्ड