Asian Games 2026 Athletics Gold: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने आखिरकार एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक का इंतजार खत्म कर दिया। मंगलवार को महिला 4x400 मीटर रिले में विथ्या रामराज, किरण पाहल, मचेत्तिरा पूवम्मा और प्राची की टीम ने 3:29.69 का समय निकालकर गोल्ड जीता। बहरीन 3:30.21 के साथ दूसरे और चीन 3:31.02 के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
विथ्या के नाम तीन पदक
इस जीत के साथ विथ्या रामराज के एशियन गेम्स अभियान में तीसरा पदक जुड़ गया। इससे पहले वह मिश्रित 4x400 मीटर रिले में सिल्वर जीत चुकी थीं। महिला 400 मीटर हर्डल्स में उन्होंने 54.75 सेकंड का समय निकालकर पीटी उषा का 42 साल पुराना 55.42 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ा और ब्रॉन्ज जीता।
एथलेटिक्स में कई और पदक
मंगलवार को पूजा ने महिला हाई जंप में ब्रॉन्ज जीता, जबकि गुलवीर सिंह ने पुरुष 5000 मीटर में 13:32.75 के समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया। यह उनका इन खेलों में तीसरा पदक है; इससे पहले उन्होंने 10,000 मीटर और 1500 मीटर में सिल्वर जीते थे। मिश्रित 4x100 मीटर रिले में भी भारत ने ब्रॉन्ज हासिल किया।
हालांकि, अविनाश साबले पुरुष 5000 मीटर फाइनल में नहीं उतरे। महिला हैमर थ्रो में तान्या चौधरी 63.35 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ चौथे और अनुष्का यादव 64.56 मीटर के प्रयास के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। लेकिन दिन का सबसे बड़ा पल महिला 4x400 मीटर रिले का गोल्ड रहा, जिसने भारतीय एथलेटिक्स को इन खेलों का पहला स्वर्ण दिलाया।
ये भी पढ़े: LPU में हिंसा के बीच Uni Mall में जमकर लूट, PS5 से लेकर लैपटॉप, कैश तक गायब

