India beat Pakistan: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की है। ग्रुप डी के मुकाबले में हरमनप्रीत सिंह की टीम ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर अंकतालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। भारत ने पहले क्वार्टर में ही दो गोल दागकर बढ़त बना ली थी, जबकि दूसरे हाफ में दमदार खेल दिखाते हुए जीत पर मुहर लगा दी।
इंग्लैंड से मिली हार के बाद भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर शानदार वापसी की। इस जीत के साथ टीम 6 अंकों के साथ ग्रुप डी में दूसरे स्थान पर पहुंची और वर्ल्ड कप के दूसरे चरण में जगह बना ली। भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने 2-2, जबकि हार्दिक सिंह ने एक गोल किया। वहीं, पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया।
पहले क्वार्टर में 2-0 की बढ़त बनाने के बाद भारत ने दूसरे क्वार्टर में भी दबदबा बनाए रखा। 20वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर 3-0 किया। पाकिस्तान ने हन्नान शाहिद और सुफियान खान के गोल से वापसी की कोशिश की, लेकिन अभिषेक और हार्दिक सिंह के गोल से भारत ने 5-2 की बढ़त बना ली। अंतिम क्वार्टर में हन्नान के गोल के बावजूद भारत ने 5-3 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…